main page

ओम पुरी के अंतिम संस्कार पर पहुंचे बिग बी से विद्या बालन तक तमाम बॉलीवुड सितारे

Updated 07 January, 2017 11:04:49 AM

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक ओम पुरी के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को मानो हिला कर रख दिया है। दिल का दौरा पड़ने से 66 वर्षीय ओम पुरी ने आज सुबह अपनी अंतिम सांसे ली। शु

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक ओम पुरी के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को मानो हिला कर रख दिया है। दिल का दौरा पड़ने से 66 वर्षीय ओम पुरी ने आज सुबह अपनी अंतिम सांसे ली। शुक्रवार सुबह अपने घर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह 66 साल के थे। ओम पुरी के पार्थिव शरीर को मुंबई के कूपर हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। जहां पर उनका पोस्टमार्टम हुआ।

कल शाम ओम पुरी के पार्थिव शरीर को उनके घर ‘त्रिशूल’ पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया जहां बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उन्हें आखिरी बार देखने पहुंची। फिर थोड़ी देर बाद ओम पुरी के पार्थिव शरीर को ओशिवरा श्मशान स्थल पर ले जाया गया जहां शाम 6.45 बजे उनके अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हुईं।

आपको बता दें कि ओम पुरी बेटे इशान ने उन्हें मुखाग्नि दी। अभिनेता शशि कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, इरफान, गुलजार, शक्ति कपूर, फरहान अख्तर, प्रकाश झा, सतीश कौशिक, अभिषेक चौबे, मनोज बाजपेयी, केतन मेहता, नवाजुउद्दीन सिद्दीकी, पंकज कपूर, रमेश सिप्पी, श्याम बेनेगल, पीयूष मिश्रा तथा कई अन्य लोगों ने पुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

:

Om PuriBollywood starsfuneral

loading...