main page

श्रीदेवी के निधन पर एक बार फिर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कर दिया ये ट्वीट

Updated 28 February, 2018 01:31:48 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी का दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभी एक्ट्रैस का पार्थ‍िव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा गया है। जहां फैंस और सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रीदेवी की डेड बॉडी मंगलवार रात मुंबई पहुंची। रात को ही अमिताभ बच्चन सहित कई सैलेब्स उनके घर ग्रीन एकर्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी का दोपहर करीब 3.30 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अभी एक्ट्रैस का पार्थ‍िव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन क्लब में रखा गया है। जहां फैंस और सेलेब्स उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रीदेवी की डेड बॉडी मंगलवार रात मुंबई पहुंची। रात को ही अमिताभ बच्चन सहित कई सैलेब्स उनके घर ग्रीन एकर्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। अमिताभ श्रीदेवी के निधन पर बेहद दुखी है। उन्होंने श्रीदेवी की डेड बॉडी के मुंबई पहुंचे पर अपनी भावनाएं ट्विटर के जरिए शेयर की थी। वे एक बार फिर इमोशनल हुए और उन्होंने लिखा, 'Get back .. get back .. just get back .. to love'। इसके पहले भी उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा था, 'Get back to love .. it is the only sustainable !!'। 

Bollywood Tadka

बता दें कि अमिताभ ने श्रीदेवी की मौत की खबर आने से पहले ही ट्वीट किया था, जिसे पढ़कर लगता है कि उन्हें ये आभास पहले ही हो गया था। उन्होंने रात को करीब 1.15 बजे ट्वीट किया, 'न जानें क्यूं, एक अजीब सी घबराहट हो रही है।' अमिताभ ने इस ट्वीट में और कुछ तो नहीं कहा था लेकिन उनका ये ट्वीट कहीं न कहीं श्रीदेवी की डेथ की तरफ इशारा कर रहा था। कुछ ही घंटे बाद फिल्मफेयर ने 3 बजे के करीब श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ने से डेथ की न्यूज अनाउंस कर दी थी। हालांकि, उनकी मौत बाथटब में डूबने की वजह से हुई थी। 

 

Bollywood Tadka

:

Amitabh BachchanSridevi MortalsrideviEmotional tweet

loading...