main page

11 साल की उम्र में यौन उत्पीड़न का शिकार हुए अनुराग कश्यप, 19 साल की उम्र में उठाई थी आवाज

Updated 23 April, 2018 04:30:22 PM

भारतीय फिल्‍म निर्देशक अनुराग कश्यप यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुके हैं। खबरों की मानें तो अनुराग जब 11 साल को थे तब से ही उनका यौन उत्पीड़न हुआ था।उन्होंने इस बात का खुलासा पिछले साल चले ‘MeToo'' कैंपेन का जिक्र करते हुए किया।

मुंबई: भारतीय फिल्‍म निर्देशक अनुराग कश्यप यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुके हैं। खबरों की मानें तो अनुराग जब 11 साल को थे तब से ही उनका यौन उत्पीड़न हुआ था।उन्होंने इस बात का खुलासा पिछले साल चले ‘MeToo' कैंपेन का जिक्र करते हुए किया।

Bollywood Tadka

अनुराग ने बताया कि यौन उत्पीड़न के बारे में उन्होंने पहली बार 19 साल की उम्र में आवाज उठाई थी। खबरों के अनुसार, अनुराग ने कहा है कि बॉलीवुड में कार्यस्थल पर जब किसी के साथ भी यौन उत्पीड़न जैसी घटना होती है तो उसे खुद सामने आकर बोलना चाहिए।

Bollywood Tadka

जब तक पीड़ित खुद मुंह नहीं खोलेगा तब तक यह अभियान कामयाब नहीं हो सकता है। अपने ऊपर हुए अत्याचार पर पीड़ित को बोलना चाहिए तभी लोग उसके पक्ष में खड़े हो सकते हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि अनुराग एनएच10, बॉम्‍बे वेलवेट, मसान, शानदार और क्‍वीन जैसी फिल्मों के निर्देशक भी रह चुके हैं। 

:

anurag kashyapsexual harassment

loading...