main page

सौतेली बहनों पर पहली बार बोले अर्जुन, 'श्रीदेवी की बेटियों से मेरा कोई रिश्ता नहीं'

Updated 19 May, 2017 09:16:05 PM

शुक्रवार को रिलीज हुई डायरेक्‍टर मोहित सूरी की फिल्‍म ''हाफ गर्लफ्रेंड'' में पहली बार अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर...

मुंबईः शुक्रवार को रिलीज हुई डायरेक्‍टर मोहित सूरी की फिल्‍म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में पहली बार अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी साथ नजर आ रही है। चलिए आपको अर्जुन कपूर की कुछ दिलचस्प बातों से रूबरू करवाते हैं।

अर्जुन कपूर सिर्फ 11 साल के थे जब उनके पापा बोनी कपूर ने श्रीदेवी से दूसरी शादी करने का फैसला किया था। तब से लेकर अभी तक अर्जुन और उनके पिता के बीच रिश्ते अच्छे नहीं रहे। अर्जुन और श्रीदेवी के बीच का कोल्ड वार भी हमेशा से बी टाउन की गॉसिप का टॉपिक रहा है।

हाल में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने उनकी सौतेली बहनों पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि न वो उन लोगों से ज्यादा मिलते हैं न ही कभी साथ में टाइम स्पेंड करते हैं तो वो लोग उनकी लाइफ में न के बराबर ही मायने रखते हैं।

अर्जुन अपनी फैमिली के बारे में कम ही बात करते हैं। अर्जुन की अपनी र्स्वगवासी मां के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग थी और उनके मरने के बाद अर्जुन अपनी बहन और दादी के काफी करीब हैं। मां की मौत के बाद अर्जुन के ऊपर उनकी बहन की सारी जिम्मेदारी आ गई और रातों रात वह अपनी बहन के पैरेंट बन गए थे जिसके लिए वह उस समय तैयार नहीं थे। लेकिन दोनों भाई बहन ने एक-दूसरे को संभाला और इन्हें अक्सर ही साथ में हैंगआउट करते देखा जा सकता है।

शादी के बारे में अर्जुन का कहना है कि जैसे ही आप 32 साल की एज पर पहुंचते हैं तो आपको लगता है कि अब अकेले चल पाना मुश्किल है और ऐसे में एक पार्टनर के साथ की जरूरत पड़ती है। मेरी लाइफ में अभी वो जगह खाली है और मैं उसे लिव इन रिलेशनशिप से भरना चाहता हूं। मैं पहले अपने पार्टनर को जान लेना चाहता हूं फिर मैं उसे जिंदगीभर का कमिटमेंट देने को तैयार हो सकता हूं। बता दें अर्जुन आखिरी बार 'की एंड का' में नजर आए थे जो बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

:

arjun kapoorjhanvikhushirelationshipbollywood

loading...