main page

कभी सैक्स रैकेट में पकड़ी गई तो कभी सलमान खान की दीवानगी में अपने कपड़े उतार चुकी है अर्शी खान

Updated 04 October, 2017 10:18:07 AM

पॉपुलर मॉडल और एक्ट्रेस अर्शी खान अपनी बोल्ड इमेज को लेकर काफी फेमस हैं।

मुंबई: पॉपुलर मॉडल और एक्ट्रेस अर्शी खान अपनी बोल्ड इमेज को लेकर काफी फेमस हैं। यहीं नहीं उन्होंने बिग बॉस के घर में तो अपने रंग दिखाने शुरू भी कर दिए हैं। ग्रैंड प्रीमयर के दिन ही उनकी शो के कंटैस्टैंट के साथ बहस हो गई थी। घर में जाने से पहले उन्होंने साफ किया कि वह घर में लड़ाइयां कराएंगी और आग लगाएंगी। 

Bollywood Tadka

बताया जा रहा है कि विवादों के कारण सुर्खियों में रहना उनकी पुरानी आदत है। उन्हें कंट्रोवर्सी में रहना पसंद है, चाहे उन्हें इसके लिए बोल्ड फोटोशूट कराना हो या बेतुके बयान देना हो। हम आपको अर्शी से जुड़े 8 विवादों के बारे में बताएंगे जिसके चलते वह काफी सुर्खियों में रही। 

Bollywood Tadka

1. अर्शी का दिल पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के लिए धड़कता है। अर्शी मीडिया लाइमलाइट में तब आई थीं जब उन्होंने शाहिद अफरीदी के साथ अफेयर होने का दावा किया था। साल 2016 में अर्शी ने शाहिद अफरीदी के बच्चे की मां बनने की बात कह खलबली मचा दी थी। हालांकि, बाद में मामला सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट निकला।

Bollywood Tadka

2. अर्शी को पुणे पुलिस ने सैक्स रैकेट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में अर्शी रिमांड होम से फरार हो गई थीं। इस दौरान अर्शी ने पुलिस पर 15 लाख रुपये मांगने और शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखने का दावा किया था।

Bollywood Tadka

3. साल 2016 में अर्शी ने फिर अपने बयान से तहलका मचाया था। उन्होंने टी-20 वर्ल्डकप के भारत बनाम पाकिस्तान मैच में एक्सपोज करने का ऐलान किया। अर्शी ने कहा, अगर अफरीदी भारत के खिलाफ शतक बनाते हैं तो वह फ्रंट एक्सपोज करेंगी। हालांकि ऐसा ना होने पर अर्शी ने टीम इंडिया के लिए बैक एक्सपोज कर सुर्खियां बटोरीं।

Bollywood Tadka

4. 2016 में अर्शी ने हिजाब पहनकर बिकिनी में फोटो पोस्ट की थी। तस्वीर में उनकी टांगें एक्सपोज हो रही थीं।अर्शी की इस तस्वीर ने फेसबुक पर सनसनी फैला दी थी। जिसके बाद उनका ऑफियल फेसबुक पेज ब्लॉक कर दिया गया। उनकी यह हरकत मुस्लिम धर्मगुरुओं को फूटी आंख नहीं भाई। उन्होंने अर्शी के खिलाफ फतवा जारी किया।

Bollywood Tadka

5. खुद विवादों में रहने वाली अर्शी खान ने राधे मां पर सैक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, राधे मां का एजेंट मुझसे मिला और सेक्स रैकट ज्वॉइन करने का ऑफर दिया।

Bollywood Tadka

6. अर्शी ने विवादों में बने रहने के लिए स्वामी ओम को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने दावा किया कि स्वामी ओम ने उनसे दो बार सैक्सुअल फेवर की मांग की।  ट्वीट में अर्शी ने कहा, स्वामी ने बोला कि अगर मैं उनके साथ सोऊंगी तो वह मुझे बिग बॉस में ले जाएंगे।

Bollywood Tadka

7. वैसे तो सोशल मीडिया पर अर्शी की बहुत सारी बोल्ड तस्वीरें हैं। लेकिन एक-दो बार तो उन्होंने बोल्डनेस की हद ही पार कर दी। एक बार अर्शी ने अपनी ब्रैस्ट पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीर पोस्ट की थी। दूसरी बार उन्होंने अपनी लोवर बॉडी में पाकिस्तानी झंडा पेंट कराया था। दोनों ही तस्वीरों इंटरनेट पर वायरल हुई थीं।

Bollywood Tadka

8. वह सिर्फ अफरीदी की ही फैन नहीं हैं। वे सलमान खान की भी दीवानी हैं। उन्होंने दबंग खान के लिए अपना प्यार दिखाते हुए न्यूड तस्वीरें पोस्ट की थीं।

Bollywood Tadka

9. उन्होंने भोजपुरी फिल्म प्रोड्यूसर हरीश प्रताप को थप्पड़ जड़ा था। अर्शी का आरोप था कि प्रोड्यूसर ने उनके साथ पार्टी में मिसबिहेव किया था।

 


 

:

Arshi KhanBIGG BOSSControversy

loading...