main page

‘देह व्यापार’ गिरोह चलाने के मामले में मेक-आर्टिस्ट गिरफ्तार

Updated 18 February, 2018 11:19:50 PM

महाराष्ट्र में पुलिस ने देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में फिल्म उद्योग में काम करने वाली मुंबई की मेक-अप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी की अगुवाई वाली एक टीम ने ठाणे जिले के भयांदर से 38 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास अपने एक ...

मुंबईः महाराष्ट्र में पुलिस ने देह व्यापार गिरोह चलाने के आरोप में फिल्म उद्योग में काम करने वाली मुंबई की मेक-अप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी की अगुवाई वाली एक टीम ने ठाणे जिले के भयांदर से 38 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास अपने एक ग्राहक को भेजा था। पुलिस ने महिला का नाम नहीं बताया है। 

 

कुलकर्णी ने कहा कि आरोपी युवतियों को मॉडलिंग या फिल्म में काम दिलाने का लालच देकर देह व्यापार में ले आती थी। पुलिस के भेजे ग्राहक ने आरोपी के साथ कॉल गल्र्स भेजने की एक लाख रुपए की डील की। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (मानव तस्करी) और अनैतिक मानव तस्करी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 26 और 27 वर्षीय दो महिलाओं को बचाया भी है।           

:

artist arrestedsex racketbollywood

loading...