main page

जब पड़ोस की लड़की ने सलमान से पूछा, चक्कर चल रहा है क्या

Updated 05 September, 2017 11:30:55 AM

रियालिटी शो ''बिग बॉस 11'' का नया प्रोमो कलर्स ने रिलीज कर दिया है। इस बार थीम पड़ोसी होगा। इस बात का पता तो पहले प्रोमो में ही पता चल गया था।

मुंबई:  रियालिटी शो 'बिग बॉस 11' का नया प्रोमो कलर्स ने रिलीज कर दिया है। इस बार थीम पड़ोसी होगा। इस बात का पता तो पहले प्रोमो में ही पता चल गया था। 

Bollywood Tadka
नए प्रोमो में दिखाया कि जैसे ही सलमान अपने घर में ताला लगाकर सीढ़ियां उतरते है एक पड़ोसी पूछता है, कल रात बड़ा लेट सोए, सलमान कहते हैं आपको कैसे पता तो जवाब मिलता है आपके कमरे की लाइट जो जल रही थी ना, इसलिए। 

प्रोमो में एक पड़ोसन से सलमान पूछते है अरे वाह लाल मिर्ची, तो वो कहती है दिन में पालक पनीर बना था, सलमान कहते हैं आपको कैसे पता, तो जवाब मिलता है कीचन से खूशबू जो आ रही थी। 

Bollywood Tadka

इसके बाद जैसे ही गुनगुनाते हुए सलमान आगे बढ़ते हैं, एक लड़की कहती है चक्कर चल रहा है, सलमान कहते हैं आपको कैसे पता, जवाब मिलता है, छत पर फोन पर शरमाते हुए चक्कर जो काट रहे थे।
 

:

Bigg boss 10promosalman khan

loading...