main page

शादीशुदा शख्स के प्यार में शबाना ने तोड़ी थीं सारी हदें, पिता से भी कर दी थी बगावत

Updated 18 September, 2017 03:10:22 PM

फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली एक्ट्रैस शबाना आजमी (18 सिंतबर 1950) 67 साल की हो गई है। शबाना आजमी को 5 बार बेस्ट एक्ट्रैस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली एक्ट्रैस शबाना आजमी (18 सिंतबर 1950) 67 साल की हो गई है। शबाना आजमी को 5 बार बेस्ट एक्ट्रैस के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जो एक रिकॉर्ड है। शबाना ने ग्लैमरस एक्ट्रैस की भीड़ में खुद की अलग पहचान बनाई। स्मिता पाटिल और शबाना आजमी उस दौर की हर फिल्म की जरूरत बन गईं थीं।

Bollywood Tadka

शबना जितनी पॉपुलर अपनी अदाकारी के लिए रहीं उतनी ही सुर्खियां पर्सनल लाइफ को लेकर बटोरीं। जावेद अख्तर से शादी से पहले शबाना का नाम फिल्म मेकर शेखर कपूर के साथ भी जुड़ा था। जावेद और शबाना की लव स्टोरी एक दम फिल्मी है। जावेद अख्तर की पहली शादी हनी से हुई थी। 

हनी, जावेद से 10 साल छोटी थीं। उनके दो बच्चे भी थे। 1970 में जावेद अख्तर कैफी आजमी से लिखने की कला सीखते थे। उसी दौरान उनका दिल कैफी आजमी की बेटी शबाना पर आ गया। दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया तक पहुंचते देर ना लगी। 

Bollywood Tadka


जब ये बात हनी को पता चली तो रोज घर में झगड़े होने लगे। लेकिन बच्चों के कारण जावेद, हनी को छोड़ना नहीं चाहते थे। रोज-रोज घर में झगड़े होते देख हनी ने जावेद को शबाना के पास जाने की इजाजत दे दी। उन्होंने जावेद से कहा कि वो शबाना के पास जाएं और बच्चों की चिंता ना करें। 

तब जावेद ने हनी को तलाक देकर शबाना से शादी करने का फैसला लिया। दोनों की शादी में मुश्किलें भी आईं। क्योंकि कैफी आजमी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी किसी शादीशुदा आदमी से हो। प्यार के आगे किसी का जोर नहीं चलता। कैफी आजमी का भी नहीं चला और शबाना ने 1984 में जावेद से शादी कर ली। 

Bollywood Tadka

उन्हें पहली बार 1975 में फिल्म 'अंकुर', फिर 1983 में 'अर्थ', 1984 में 'खंडहर', 1985 में 'पार' और 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' के लिए सम्मान दिया गया। 

'अर्थ', 'निशांत', 'अंकुर', 'स्पर्श', 'मंडी', 'मासूम', 'पेस्टॅन जी' में शबाना आजमी ने अपने अभिनय की बेहतरीन छाप दर्शकों पर छोड़ी। इन गंभीर फिल्मों के साथ-साथ शबाना ने मुख्य धारा की कॉमर्शियल फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाए रखी।  'अमर अकबर एंथनी', 'परवरिश', 'मैं आजाद हूं' जैसी व्यावसायिक फिल्मों में अपने अभिनय के रंग भरकर उन्होंने आम दर्शकों के बीच पहचान बनाई।

:

Shabana AzmiJaved Akhtarbirthday

loading...