main page

एक्टर अर्जुन रामपाल की मां ने जीती कैंसर से जंग

Updated 27 January, 2017 05:27:02 PM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की मां ग्वेन रामपाल ने लंबे टाइम तक

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की मां ग्वेन रामपाल ने लंबे टाइम तक कैंसर से सफर करने के बाद ये जंग जीत ली है। हाल ही में अर्जुन ने रिपब्लिक डे पर ट्वीट कर ये जानकारी दी। 

अर्जुन ने ट्वीट किया, "A very Happy Republic Day 2017. My mother beats her cancer today. Just got to know, let's pledge to beat cancer from our country today"। बात दें, अर्जुन की मां ब्रेस्ट कैंसर के पीड़ित थीं। 

अर्जुन ने रेडिएशन ऑन्कॉलजी स्पेशलिस्ट कार्लो ग्रेको और चैम्पालिमॉड क्लीनिक को थैंक्यू कहते हुए लिखा, "यह दिन हमारे जीवन के सबसे खुशनुमा दिनों में से एक है। मैं फिलहाल लिस्बन में हूं। मेरी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।" अर्जुन ने ललित मोदी और अपने फ्रैंड्स को भी प्रे के लिए थैंक्यू कहा।
 

:

Arjun Rampalmotherbeats cancer

loading...