main page

जायरा के सपोर्ट में करीना से लेकर रेखा तक आई सामने, बॉलीवुड अभिनेत्रियां हो चुकी है शोषण का शिकार

Updated 12 December, 2017 11:40:20 AM

गत 2 दिन पूर्व बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में हुई कथित छेड़छाड़ का विवाद बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां कहीं न कहीं किसी न किसी रूप से शोषण की शिकार हुई हैं

जालंधर: गत 2 दिन पूर्व बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में हुई कथित छेड़छाड़ का विवाद बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां कहीं न कहीं किसी न किसी रूप से शोषण की शिकार हुई हैं लेकिन उन्होंने उस दौरान अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। हॉलीवुड के फिल्म निर्माता हार्वे वेंन्स्टीन पर एक माह पूर्व लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद हॉलीवुड और बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर ‘मी टू’ अभियान चलाकर अपने साथ पूर्व में हुए शोषण के बारे में जानकारी दी जिसके बाद कई महिलाओं ने भी इसी अभियान में उनके साथ हुए यौन शोषण के बारे में खुलासा किया। इस अभियान के बाद जहां महिलाओं में उनके साथ हुए शोषण के बारे में सार्वजनिक रूप से जानकारी देने की हिम्मत आई है वहीं उससे प्रेरित होकर बॉलीवुड अभिनेत्री ने उसके साथ फ्लाइट में हुई छेड़छाड़ के बारे में सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग करके रोते हुए जानकारी दी। जायरा वसीम के अलावा भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां हैं जो शोषण का शिकार हुई हैं जिसमें बॉलीवुड की कई दिग्गज अभिनेत्रियां भी शामिल हैं।

Bollywood Tadka

योद्धा होती हैं महिलाएं : करीना
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने जायरा वसीम के साथ हुई छेडख़ानी के मामले पर कहा कि महिलाएं जीवन में हर परिस्थिति से लडऩे में सक्षम हैं। 
करीना ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक श्रेष्ठ हैं। हम योद्धा हैं और हमारी जिंदगी में जो भी परिस्थिति आती है फिर वह व्यक्तिगत जीवन में आए या पेशेवर, हम उसका योद्धा के रूप में सामना करते हैं। हम देवी लक्ष्मी को पूजते हैं वह महिला हैं और जब हम अपनी भूमि के बारे में बात करते हैं तो उसे भी हम मातृभूमि कहते हैं इसलिए महिलाएं अधिक श्रेष्ठ हैं।’’

इरफान पठान
सोशल मीडिया पर जायरा का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स ने दोषी के खिलाफ  कार्रवाई की बात की। कुछ लोगों ने इसे धार्मिक और ‘कश्मीरी नागरिकता’ से जोड़कर देखना शुरू किया तो क्रिकेटर इरफान पठान भड़क गए। उन्होंने एक ट्वीट किया कि कुछ ही देर में उसको 6 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया तो वहीं 2000 के करीब लोगों ने री-ट्वीट किया। इरफान ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘एक लड़की को विमान में छेड़ा गया और लोग उसका देश और धर्म देख रहे हैं। हमारी सोच जैसी बन रही है। वह मुझे चौंका देती है।’’

Bollywood Tadka

सोनम कपूर
गत वर्ष एक टॉक शो में सोनम कपूर ने बताया था कि बचपन में वह भी शोषण का शिकार हुई हैं। उन्होंने बताया, ‘‘मैंने इसके बारे में 2-3 साल तक किसी से बात नहीं की थी। मुझे वह घटना अच्छी तरह से याद है। यह घटना थिएटर की है जब हम दोस्त कुछ स्नैक्स लेने बाहर आए थे, वहां एक आदमी था जिसने मुझे पीछे से पकड़ा और मुझे कुछ समझ नहीं आया कि मेरे साथ क्या हो रहा था और मैंने वहीं रोना शुरू कर दिया था।’’

Bollywood Tadka

रेखा
बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रैस रेखा की बायोग्राफी ‘रेखा: ऐन अनटोल्ड स्टोरी’ में राइटर यासीर उस्मान ने बताया था कि 15 साल की उम्र में रेखा का शोषण हुआ था तथा यह और किसी ने नहीं बल्कि उनके को-स्टार विश्वजीत ने किया था। एक फिल्म के शॉट के लिए विश्वजीत ने रेखा को जबरदस्ती 5 मिनट तक किस किया था।

कंगना राणावत
अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री कंगना राणावत ने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें फिजिकली अब्यूज किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा करने वाला फिल्म इंडस्ट्री से ही है। कंगना ने बताया कि वह शख्स मेरे पिता की उम्र का था। मैं उस समय 17 साल की थी। उस शख्स ने मेरे सिर पर कुछ मार दिया था जिससे मेरे सिर से खून निकलने लगा था। इसके बाद मैंने अपनी सैंडिल निकाल कर उसके सिर पर इतनी जोर से मारी कि उसके सिर से भी खून निकलने लगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने उसके खिलाफ  एफ.आई.आर. भी दर्ज करवाई थी।

:

Bollywood actressesKareena kapoorRekhaZaera Waseem

loading...