main page

Box Office Collection: दूसरे दिन दोगुनी हुई 'सीक्रेट सुपरस्टार' की कमाई

Updated 21 October, 2017 05:18:03 PM

दीपावली के दिन यानी 19 अक्टूबर को रिलीज हुई आमिर खान और जायरा वसीम स्टारर फिल्म ''सीक्रेट सुपरस्टार'' बॉक्सऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

मुंबई: दीपावली के दिन यानी 19 अक्टूबर को रिलीज हुई आमिर खान और जायरा वसीम स्टारर फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' बॉक्सऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन दोगुना कलेक्शन किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने शुरुआती दो दिनों में 14.10 करोड़ रु. कमा लिए हैं। शुक्रवार को फिल्म के खाते में 4.80 करोड़ आए जबकि शनिवार को इसका कलेक्शन 9.30 करोड़ रहा।


taran adarsh ✔@taran_adarsh
#SecretSuperstar biz almost doubles on Fri... REMARKABLE GROWTH... Thu 4.80 cr, Fri 9.30 cr. Total: ₹ 14.10 cr. India biz.

दीवाली के त्यौहार की वजह से फिल्म 19 अक्टूबर को ज्यादा कमाई नहीं कर सकी, लेकिन दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिली है। साफ है कि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है, इसकी बदौलत 'सीक्रेट सुपरस्टार' दनादन कमाई कर रही है।

:

Box Office Collectionsecret superstaraamir khan

loading...