main page

रणबीर कपूर के अलावा ये सेलैबस ने भी फिल्म के लिए बढ़ाया वजन

Updated 22 February, 2017 03:28:45 PM

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में संजय का किरदार निभा है

मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में संजय का किरदार निभा है। इस फिल्म के लिए रणबीर ने अपना वजन 13 किलो से भी ज्यादा बढ़ा लिया है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' की शूटिंग पूरी हुई है। इस फिल्म में 'बाहुबली' की पत्नी देवसेना का किरदार निभा रही एक्ट्रैस अनुष्का शेट्टी उन सेलिब्रिटीज में से एक हैं, जिन्होंने फिल्म के लिए अपना वजन बढ़ाया। ये सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी एक्ट्रैस को वजन बढ़ाना पढ़ता है।

अाइए अाज एेसे ही कुछ सैलिब्रिटी के बारे में हम अापको बताते हैं।

1. साउथ के डायरैक्टर प्रकाश कोवेलामुदी की फिल्म 'साइज जीरो' में अनुष्का ने स्वीटी नाम की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था, जो मोटी है। इसके लिए 20 किलो वजन बढ़ाया था।

2. सिंगर और एक्ट्रेस फर्गी ने फिल्म 'नाइन' के लिए वजन बढ़ाया था। इसके लिए उन्होंने स्पेशल डाइट चार्ट फॉलो किया था।

3. फिल्म 'सिरियाना' के लिए एक्टर जॉर्ज क्लूनी ने भी अपना वेट बढ़ाया था।

4. साउथ फिल्म स्टार प्रभास ने फिल्म 'बाहुबली' के लिए अपना काफी वजन बढ़ाया था।

5. फिल्म 'चैप्टर 27' के लिए एक्टर जारेड लेटो अपना वजन बढ़ाया था।

6. एक्ट्रैस रेनी जेल्वेगर ने फिल्म 'Bridget Jones' के लिए अपना वजन बढ़ाया था।

7. सलमान खान ने फिल्म 'सुल्तान' के लिए वेट बढ़ाया था।

8. एक्टर रसल क्रो ने फिल्म 'The Insider' के लिए अपना वजन बढ़ाया था।

9. फिल्म 'दम लगा के हईशा' के लिए भूमि पेडनेकर ने वजन बढ़ाया था।

:

Gained WeightRanbir KapoorBhumi Pednekar

loading...