main page

रिलीज हुआ 'डांस दीवाने' का प्रोमो, मस्ती करते नजर आए सलमान खान

Updated 27 May, 2018 02:28:27 PM

चैनल कलर्स पर जल्द ही रियलिटी शो ''डांस दीवाने'' शुरू होने वाला है। ये शो 2 जून से शुरू होगा। हाल ही में इस शो का प्रोमो सामने आया हैं। इस शो की जज माधुरी दीक्षित के अलावा तुषार कालिया और शंशाक खेतान हैं। प्रोमो में दिखाया कि ''रेस 3'' की टीम फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची। प्रमोशन के दौरान सबसे ज्यादा मस्ती के मूड में सलमान खान नजर आए। उन्होंने शो के कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती की।

मुंबई: चैनल कलर्स पर जल्द ही रियलिटी शो 'डांस दीवाने' शुरू होने वाला है। ये शो 2 जून से शुरू होगा। हाल ही में इस शो का प्रोमो सामने आया हैं। इस शो की जज माधुरी दीक्षित के अलावा तुषार कालिया और शंशाक खेतान हैं। प्रोमो में दिखाया कि 'रेस 3' की टीम फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची। प्रमोशन के दौरान सबसे ज्यादा मस्ती के मूड में सलमान खान नजर आए। उन्होंने शो के कंटेस्टेंट के साथ जमकर मस्ती की।

 

 

एक कंटेस्टेंट के साथ फिल्म 'किक' के गाने 'जुम्मे की रात है..' पर डांस किया। फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के गाने 'जाए जाए एक बार जवानी..' पर उन्होंने एक बच्चे के साथ डांस किया। उन्होंने बच्चे का डांस देखकर कहा- 'अरे इसी ने कट्टपा को मारा था'। माधुरी दीक्षित की फिल्म 'याराना' के गाने 'मेरा पिया घर आया..' पर तो सलमान जमकर नाचे। सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडिज, अनिल कपूर भी थे। 

 

 

बता दें कि इस शो के साथ माधुरी 2 साल बाद टीवी पर कमबैक कर रही हैं। इसके पहले वे झलक दिखला जा' डांस रियलिटी शो में बतौर जज नजर आईं थी।
 

:

Dance DeewanePromoSalman KhanRace 3TeamMadhuri Dixit

loading...