main page

करोड़पति होने के बावजूद भी ये स्टार्स घूमते है बेहद सस्ती कारों में, नाम सुन लगेगा झटका

Updated 08 June, 2018 03:49:18 PM

बाॅलीवुड स्टार्स फिल्मों में अपनी एक्टिंग को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते ही हैं। वहीं ये अपने लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। सितारें अक्सर अपनी महंगी चीजों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन वहीं कई एेसे स्टार्स भी है जो सस्ती चीजों का इस्तेमाल करते हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड स्टार्स फिल्मों में अपनी एक्टिंग को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते ही हैं। वहीं ये अपने लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। सितारें अक्सर अपनी महंगी चीजों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन वहीं कई एेसे स्टार्स भी है जो सस्ती चीजों का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास शानो शोकत होने के बावजूद भी वे एकदम सस्ती कार में घूमना पसंद करते हैं।

 

Bollywood Tadka

जॉन अब्राहम 

बाॅलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के घर में निसान जिटीआर और कई मंहगी कारें हैं। इसके साथ ही उनके पास कई तरह की बाइक्स भी हैं। इसके बाद भी जाॅन मॉडिफाइड जिप्सी में घूमना पसंद करते हैं। जिसकी कीमत सिर्फ 5 लाख रुपए है।

Bollywood Tadka

जैकी श्रॉफ

बाॅलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपनी एक्टिंग से सबके दिलों पर राज किया। जैकी मंहगी कार रखने का शोक रखते हैं। लेकिन वह टोयोटा इनोवा में घूमना पसंद करते हैं। जिसकी कीमत सिर्फ 12 से 20 लाख के बीच है।

 

Bollywood Tadka

 

नाना पाटेकर

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर एक आम आदमी की तरह जीवन बिताना पसंद करते हैं। इसी कारण वह उस कार की सवारी पसंद करते हैं जिसका निर्माण भारत में काफी पहले ही बंद हो चुका है। नाना पाटेकर महिंद्रा मेजर कार चलाना पसंद करते हैं।

 

Bollywood Tadka

अनिल कपूर

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के पास शानो शोकत की कमी नहीं है। उनके पास 2 करोड़ की मर्सेडीज एस क्लास, 1.6 करोड़ की ऑडी ए 8 और लैम्बोर्गिनी जैसी कई कारें हैं। इसके बावजूद भी वह टाटा सफारी से घूमना पसंद करते हैं। जिसकी कीमत सिर्फ12 लाख है। 

 

Bollywood Tadka

दिशा पाटनी 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के पास चेवरोलेट क्रूज है। उन्हें अक्सर इस कार में घूमते हुए देखा जा चुका है। इसकी कीमत 8 लाख से 12 लाख के करीब है।

 

Bollywood Tadka

गुल पनाग

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग के पास भी बेहद सस्ती कार महिंद्रा स्कार्पियो है। वह इस कार में घूमना पसंद करती हैं। उन्होंने अपनी इस कार को मॉडिफाई भी किया हुआ है।


 

:

millionairecheap carsAnil kapoorJohn AbrahamNana PatekarDisha PataniGul PanagJackie Shroff

loading...