main page

तारक मेहता...' की दया भाभी बनी मां, घर आई नन्ही परी

Updated 30 November, 2017 03:20:02 PM

''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' की दया भाभी यानी दिशा वाकाणी मां बन गई हैं। इस खुशखबरी को उनके पिता भीम वाकाणी ने कन्फर्म करते हुए बताया, दिशा ने नॉर्मल डिलिवरी से 28 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया है।

मुंबई: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया भाभी यानी दिशा वाकाणी मां बन गई हैं। इस खुशखबरी को उनके पिता भीम वाकाणी ने कन्फर्म करते हुए बताया, दिशा ने नॉर्मल डिलिवरी से 28 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया है। 

Bollywood Tadka
हम बहुत खुश हैं जल्द हम (फैमिली) मां-बेटी से मिलने अहमदाबाद से मुंबई जा रहे हैं। मां और बेटी दोनों ही स्वस्थ्य हैं। बता दें, डॉक्टर की डिलिवरी डेट के मुताबिक, वे 20 दिसंबर को बच्चे को जन्म देने वाली थीं। हालांकि, ये खुशी मंथ शुरू होने के पहले ही उनके घर आ गई। 

Bollywood Tadka
दिशा ने 24 नवंबर 2015 को दिशा ने मयूर पाडिया से शादी की थी। मयूर एक्टिंग वर्ल्ड से नहीं हैं वे मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं।

दिशा का जन्म 17 सितंबर 1978 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था, लेकिन वे भावनगर में पली-बढ़ी हैं।  दिशा 'खिचड़ी' (2004) और 'इंस्टेंट खिचड़ी' (2005 ) में भी नजर आ चुकी हैं।  टीवी सीरियल्स ही नहीं, दिशा बॉलीवुड की 'कमसिन : द अनटच्ड' (1997), 'फूल और आग' (1999), 'देवदास' (2002), 'मंगल पांडे : द राइजिंग' (2005), 'सी कंपनी' (2008) और 'जोधा अकबर' (2008) में जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
 

:

disha vakanibaby girlTarak Mehta Ka Ooltah Chasma

loading...