main page

जब गाउन की वजह से सलमान की गर्लफ्रैंड को झेलनी पड़ी मुसीबत, एेश्वर्या सहित ये स्टार्स भी दिखे

Updated 26 November, 2017 03:49:50 PM

: एक्ट्रैस दिव्या कुमार खोसला 27 नवंबर को अपना 36वां बर्थडे मनाएगी। हाल ही में उनके पति भूषण कुमार ने बर्थडे से दो दिन पहले यानी 25 नवंबर को एक सरप्राइज पार्टी ऑर्गनाइज की। इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सैलेब्स शामिल हुए। इस दौरान सलमान खान की सो-कॉल्ड गर्लफ्रैंड यूलिया वंतूर भी नजर आईं।  भूषण भी 27 नवंबर को अपना 40वां बर्थडे मनाएंगे।

मुंबई: एक्ट्रैस दिव्या कुमार खोसला 27 नवंबर को अपना 36वां बर्थडे मनाएगी। हाल ही में उनके पति भूषण कुमार ने बर्थडे से दो दिन पहले यानी 25 नवंबर को एक सरप्राइज पार्टी ऑर्गनाइज की।

Bollywood Tadka

इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सैलेब्स शामिल हुए। इस दौरान सलमान खान की सो-कॉल्ड गर्लफ्रैंड यूलिया वंतूर भी नजर आईं।  भूषण भी 27 नवंबर को अपना 40वां बर्थडे मनाएंगे। 

Bollywood Tadka

बता दें कि यूलिया पार्टी में क्रीम कलर के ऑफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन में पहुंची थीं जो कि उनकी मुसीबत बढ़ाता दिखा। दरअसल जब वे पार्टी में जा रही थीं तो गाउन उनकी सेंडल में फंस गया था जिसके कारण उन्हें कैमरा के सामने थोड़ा अनकम्फर्टेबल होता हुआ देखा गया।

Bollywood Tadka

बाद में यूलिया ने सिचुएशन हैंडल कर ली और वे पार्टी में अंदर चली गईं। दिव्या की सरप्राइज पार्टी में ऐश्वर्या राय साड़ी में पहुंचीं।

Bollywood Tadka

ऐश्वर्या के अलावा पार्टी में पति सिद्धार्थ रॉय कपूर से साथ विद्या बालन, पत्नी वरधा खान के साथ साजिद नाडियाडवाला, पत्नी पिंकी से साथ राकेश रोशन, बहन सुनैना के साथ ऋतिक रोशन, पत्नी मनीषा के साथ डब्बू रतनानी, हंसराज हंस, किशन कुमार, विधु विनोद चोपड़ा, पत्नी किरण जुनेजा के साथ रमेश सिप्पी, नेहा कक्कड़, हिमांश कोहली, कार्तिक आर्यन, बेटी अनमोल और अदा के साथ अनु मलिक सहित कई सैलेब्स यहां नजर आए।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

:

Divya KhoslaSurprise Birthday Bashhansraj hansDavid DhawanMurli Sharma

loading...