main page

हनीमून के लिए पत्नी के साथ दुबई रवाना हुए हिमेश रेशमिया, तस्वीरें आई सामने

Updated 14 May, 2018 01:41:21 PM

बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने 11 मई को अफनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी कर ली। हाल ही में हिमेश अपनी पत्नी सोनिया के साथ पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों यहां से हनीमून के लिए दुबई रवाना हुए हैं। 22 साल के लंबे वैवाहिक जीवन के बाद हिमेश अपनी पहली पत्नी कोमल से 2017 में अलग हो गए थे। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम स्वयं है। बता दें कि हिमेश रेशमिया ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर पत्नी

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने 11 मई को अफनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से शादी कर ली। हाल ही में हिमेश अपनी पत्नी सोनिया के साथ पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों यहां से हनीमून के लिए दुबई रवाना हुए हैं। 22 साल के लंबे वैवाहिक जीवन के बाद हिमेश अपनी पहली पत्नी कोमल से 2017 में अलग हो गए थे। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम स्वयं है।

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि हिमेश रेशमिया ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर पत्नी सोनिया के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दुल्‍हन बनी सोनिया बेहद खूबसूरत लग रहे हैं और हिमेश भी शेरवानी पहने खूब जच रहे हैं। सोनिया के करियर के बारे में बात करें तो वह कई सीरीयल्‍स में काम कर चुकी हैं।

 

Bollywood Tadka

 

सोनिया ने 'किट्टी पार्टी' (रुखसाना), 'पिया का घर' (श्‍वेता), 'आ गले लग जा' (प्रीति), 'सती...सत्‍य की शक्ति' (सानिका), 'जय हनुमान' (मंदोदरी), 'कभी-कभी' (नीलू निगम), 'कुसुम' (नैना बजाज), 'कभी हां कभी ना'(अवंतिका), 'ज़ारा' (ज़ारा), 'कैसा ये प्‍यार है' (नैना खन्‍ना),  'जुगनी चली जलंधर' (मंजीत भल्‍ला), 'नीली आंखें' (नीलू निगम), 'लव यू जिंदगी' (मिताली कपूर), 'येस बॉस' (मीरा श्रीवास्‍तव) और 'जय गणेश' (लक्षमी) जैसे सीरियल्‍स में काम किया। हालांकि पिछले कुछ सालों से वे किसी प्रोजेक्‍ट में नजर नहीं आ रही है।

 

 

:

Himesh RehsmmiyaWifeSonia kapoorLeaveHoneymoon

loading...