टीवी सीरियल ''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' में कजिन्स का किरदार निभाने वाले रोहन मेहरा और कांची सिंह की लव स्टोरी को 2 साल होने वाले हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कांची ने बताया कि जब हिना दी को हमारे रिश्ते के बारे में पता चला तो वो बहुत खुश हुईं और उन्होंने हमारा बहुत सपोर्ट किया। जब रोहन और हिना दी इवेंट्स के लिए लंदन और एमस्टर्डम गए थे, तब मेरे लिए गिफ्ट सेलेक्ट करने में हिना दी ने रोहन की बहुत मदद की थी।
18 Feb, 2018 02:04 PMमुंबई: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कजिन्स का किरदार निभाने वाले रोहन मेहरा और कांची सिंह की लव स्टोरी को 2 साल होने वाले हैं।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कांची ने बताया कि जब हिना दी को हमारे रिश्ते के बारे में पता चला तो वो बहुत खुश हुईं और उन्होंने हमारा बहुत सपोर्ट किया। जब रोहन और हिना दी इवेंट्स के लिए लंदन और एमस्टर्डम गए थे, तब मेरे लिए गिफ्ट सेलेक्ट करने में हिना दी ने रोहन की बहुत मदद की थी।
हिना की अपने रिश्ते में अहमियत के बारे में बात करते हुए रोहन ने कहा- सबको ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हमारे रिश्ते के बारे में पता चला था, लेकिन जब हिना दी को इस बारे में पता चला तो वो बहुत खुश हुईं।
जब मैं एमस्टर्डम में कांची के लिए गिफ्ट खरीदना चाहता था तो हिना दी ने कपड़ों के कलर और साइज सबका ध्यान रखते हुए मुझे शॉपिंग करवाई थी। कांची ने तुरंत कहा- हमारी लव स्टोरी में हिना दी का अहम रोल है। उन्होंने हमारा बहुत साथ दिया।
बता दें कि रोहन और कांची में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर प्यार हुआ था। सीरियल में रोहन, हिना के बेटे के रोल में थे। बताया जाता है कि रोहन और कांची, हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी के भी बहुत करीब हैं। ये सभी अक्सर अपनी तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैँ।