main page

क्या हितेन तेजवानी को घर से बेघर करवाने में मास्टरमाइंड विकास गुप्ता का है बड़ा हाथ

Updated 16 December, 2017 11:31:53 AM

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में घर के सदस्यों में सबसे ज्यादा विवाद देखने को मिला है। किसी ना किसी कारण सभी आपस में लड़ते झगड़ते हैं। बीते दिन बिग बॉस द्वारा दिया गया वो लग्जरी बजट टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने घर में आकर उन्हें सरप्राइज दिया था।

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में घर के सदस्यों में सबसे ज्यादा विवाद देखने को मिला है। किसी ना किसी कारण सभी आपस में लड़ते झगड़ते हैं। बीते दिन बिग बॉस द्वारा दिया गया वो लग्जरी बजट टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने घर में आकर उन्हें सरप्राइज दिया था। जिसकी वजह से भी सदस्य काफी इमोशनल हुए लेकिन बाद में विवाद भी देखने को मिला।

Bollywood Tadka

टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर हितेन तेजवानी की पत्नी गौरी प्रधान ने इस टास्क के जरिए जब घर में एंट्री ली थी तो हर कोई उन्हें बस देखते ही रह गया था। जब गौरी हितेन के खास दोस्त विकास गुप्ता के पास जाती है तो वह कहती है कि, “हितेन का साथ देने के लिए आपका शुक्रिया…आप बहुत अच्छा खेल रहे हैं। जैसे आप खेल रहे हैं वैसे ही खेलते जाइए।” इसके आगे ही गौरी विकास से मजाक में कहती हैं कि, “मास्टर माइंड मास्टर स्ट्रोक से अपने एक फ्रेंड को मत उड़ा देना। गौरी का इशारा हितेन की ओर ही था। 

Bollywood Tadka

बता दें कि बीती रात हितेन इस हफ्ते घर से बेघर हो चुके हैं। हितेन के साथ शिल्पा शिंदे, लव त्यागी और प्रियांक शर्मा भी नॉमिनेट हुए थे।बताया जा रहा है कि हितेन को घर भिजवाने में बहुत हद तक विकास गुप्ता का भी हाथ है। पिछले हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस ने घर के गार्डन एरिया में एक पेड़ बनाया था और सभी कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बाँट दिया गया था।

Bollywood Tadka

पहले ग्रुप में विकास गुप्ता, पुनीश शर्मा, आकाश डडलानी और हिना खान थे वहीं दूसरे ग्रुप में शिल्पा शिंदे, प्रियांक शर्मा, लव त्यागी और हितेन तेजवानी थे। गार्डन एरिया में लगे पेड़ में इन सभी कंटेस्टेंट्स के नाम का सेब टंगा हुआ था। हर ग्रुप को कोशिश करनी थी कि उनकी टीम के कम सेब ही कटे। अब जैसा कि अर्शी विकास की काफी करीब है और इसी बात का फायदा उठाकर विकास ने उन्हें भड़काया कि वह सामने वाली टीम के सारे सेब काट दें और अर्शी ने ऐसा ही किया।

Bollywood Tadka

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि हितेन को इस घर से बेघर में कही ना कही विकास का भी हाथ है। भले ही विकास ने ऐसा सोच समझकर ना किया हो लेकिन इस बात को तो कोई भी नहीं काट सकता है कि उनका हाथ इसमें नहीं है। अर्शी की बात की जाए तो वह भी शायद उस वक्त हितेन के रवैये से परेशान थी और उन्होंने विकास की बातों में आकर ऐसा फैसला ले लिया। 

 

:

Hiten TejwaniGauri Pradhanvikas guptaeliminatedBIGG BOSS

loading...