2016 की शुरूआत में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच एक विवाद शुरू हुआ था। यह विवाद एक इंटरव्यू से शुरू हुआ था
18 Nov, 2016 10:33 AMनई दिल्ली: 2016 की शुरूआत में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच एक विवाद शुरू हुआ था। यह विवाद एक इंटरव्यू से शुरू हुआ था जिसे सोशल मीडिया की हवा ने इतना बढ़ा दिया कि सालभर इसी की चर्चा रही।
बाद में यह दोनों एक्टर के बीच कानूनी विवाद बन गया। हाल ही में पुलिस ने इस विवाद पर विराम लगा दिया है। साइबर अपराध शाखा जो ईमेल आईडी hroshan@email.com की जांच कर रही थी किसी को भी नहीं पकड़ पाई है।
ऋतिक की लीगल टीम की ओर से आई स्टेटमेंट में बताया गया है कि सच्चाई यह है कि यह जांच अभी जारी है। क्राइम के ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, सक्सेना ने रितिक रोशन के वकील महेश जेठमलानी को जानकारी दी है कि यह केस अभी बंद नहीं किया गया है. अभी जांच चल रही है।
एक गहन जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने एक शून्य रिपोर्ट दाखिल करने का फैसला किया है। हाल की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जांच प्रक्रिया की घोषणा कर दी है।उन्होंने कहा है कि अब कथित पाखण्डी की पहचान अमेरिका आधारित डेटाबेस से प्राप्त की जा सकती है उसके बिना जांच अंत तक पहुंच गई है।