main page

जब 13 साल की लड़की को दिल दे बैठे थे जैकी

Updated 01 February, 2017 11:02:28 AM

बॉलीवुड में जैकी श्राफ का नाम उन गिने चुने अभिनेताओं में शुमार किया जाता है जिन्होंने लगभग तीन दशक से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में आज भी एक खास मुकाम बना रखा है।

मुंबई: बॉलीवुड में जैकी श्राफ का नाम उन गिने चुने अभिनेताओं में शुमार किया जाता है जिन्होंने लगभग तीन दशक से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में आज भी एक खास मुकाम बना रखा है।  

01 फरवरी को मुंबई में जन्में जैकी श्राफ मूल नाम जयकिशन श्राफ ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1982 में प्रदर्शित देवानंद की फिल्म ..स्वामी दादा..से की। इस फिल्म में जैकी श्राफ ने एक छोटी सी भूमिका निभायी थी।इस दौरान सुभाष घई की नजर जैकी श्राफ पर पड़ी जो उन दिनों हीरो बनाने की तैयारी कर रहे थे।
 
सुभाष घई को अपनी फिल्म हीरो के लिए रफ टफ छवि वाले कलाकार की जरूरत थी और उन्होंने जैकी श्राफ को हीरो के लिए चुन लिया। वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म हीरो में जैकी श्राफ ने एक मवाली गुंडे की भूमिका निभाई। फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड्स लिये हुए था बावजूद वह दर्शको का प्यार हासिल करने में सफल रहे। हीरो टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई।
 
वर्ष 1986 में जैकी श्राफ को एक बार फिर से सुभाष घई के साथ 'कर्मा' में काम करने का अवसर मिला। यूं तो यह फिल्म पूरी तरह दिलीप कुमार पर आधारित थी लेकिन जैकी श्राफ के अभिनय को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म में जैकी श्राफ और अनिल कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

जैकी श्रॉफ का लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। एक दिन जैकी सड़क किनारे खड़े थे, तभी उन्हें 13 साल की एक लड़की स्कूल यूनिफॉर्म में बस में बैठी दिखाई दी। जैकी को उस लड़की से पहली ही नजर में प्यार हो गया। उन्होंने उससे नाम पूछा और बोले कि वे एक रिकॉर्डिंग स्टोर की ओर जा रहे हैं। क्या वे उनके साथ आना पसंद करेंगी? उसके बाद जैकी ने म्यूजिक एल्बम खरीदने में उस लड़की की मदद की। ये लड़की कोई और नहीं, आयशा थीं जो आज जैकी की पत्नी हैं। 

:

Jackie Shroffbirthdayayesha shroff

loading...