main page

काजोल ने बॉलीवुड में पूरे किए 25 साल

Updated 02 August, 2017 09:36:31 AM

अभिनेत्री काजोल ने बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर सांझा करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया।

नई दिल्ली: अभिनेत्री काजोल ने बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर सांझा करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। काजोल ने वर्ष 1992 में आई फिल्म ‘बेखुदी’ से फिल्म जगत में अपना पहला कदम रखा था लेकिन उन्हें पहचान 1993 में आई फिल्म ‘बाजीगर’ से मिली। सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर सांझा करते हुए काजोल ने लिखा, ‘‘बीते 25 साल याद करते हुए। काफी सारा प्यार, काफी लंबे समय तक। सच में बहुत आभारी हूं।’’  


काजोल, अभिनेत्री तनुजा और निर्देशक-निर्माता शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। काजोल 1999 में अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी। दोनों की एक बेटी न्यसा और बेटा युग है। इसके अलावा उनकी बहन तनीषा मुखर्जी भी एक अभिनेत्री हैं। ‘बाजीगर’, ‘गुप्त’, ‘दुश्मन’, ‘इश्क’, ‘करण अर्जुन’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’,   ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’,  ‘कुछ कुछ होता है’,  ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘फना’,  ‘माई नेम इज खान’ उनकी मशहूर फिल्में हैं। काजोल आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2015 में रोहित शैट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में नजर आई थीं और उनकी आने वाली फिल्म ‘वी.आई.पी.-2’ है जिसमें वह तेलगू सुपर स्टार धनुष के साथ नजर आएंगी। फिल्म तेलगू, ङ्क्षहदी दोनों में रिलीज होगी।

:

Kajol25 yearsBollywood

loading...