main page

लिविंग एरिया से लेकर मंदिर तक अंदर से ऐसा दिखता है 'कलियों का चमन' की एक्ट्रैस का घर (Inside Pics)

Updated 23 September, 2017 03:30:52 PM

म्यूजिक एल्बम ''कलियों का चमन'' फेम मेघना नायडू कुछ दिन पहले 37 साल की गई हैं। आखिरी बार उन्हें टीवी शो ''ससुराल सिमर का'' (2017) में देखा गया था। आज मेघना के घर के बारे में बताने जा रहे हैं।

मुंबई: म्यूजिक एल्बम 'कलियों का चमन' फेम मेघना नायडू कुछ दिन पहले 37 साल की हो गई हैं। आखिरी बार उन्हें टीवी शो 'ससुराल सिमर का' (2017) में देखा गया था। आज मेघना के घर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। मुंबई के गोरेगांव में अपने पेरेंट्स के साथ रहती हैं। उन्हें अपना ये घर काफी पसंद है क्योंकि इसे उन्होंने खुद डिजाइन किया है। मुंबई जैसी जगह में उनके लिए घर खरीदना आसान नहीं रहा, क्योंकि इसके लिए उन्हें लोन लेना पड़ा था तब जाकर वो अपना पहला घर खरीद पाई थीं। 

 

Bollywood Tadka

 

मेघना ने 23 साल की उम्र अपना पहला घर खरीदा था। दरअसल, उन्होंने जब 'कलियों का चमन' गाने में काम किया था इसी के 6 महीने बाद उन्होंने पहला घर खरीदा था। 

 

Bollywood Tadka

 

इसके पीछे का कारण उनके पिता थे जिन्होंने मेघना को बैंक में पैसे रखने की बजाय घर खरीदने की सलाह दी थी। 

 

Bollywood Tadka

बाद में मेघना ने अपने हार्डवर्क से ये लोन चुकाया था। हालांकि अब वो उस घर को बेच चुकी हैं उन्होंने गोवा में एक और नया घर खरीद लिया है।

 

Bollywood Tadka

मेघना पिछले 6 सालों से अब गोरेगांव स्थित घर में रहती हैं।  उनका ये 3 एंड हाफ BHK का फ्लैट 1800sq. ft में फैला है। इस घर को लेने के लिए भी उन्होंने लोन लिया था। 

 

Bollywood Tadka
दरअसल मेघना पहले 2BHK फ्लैट लेना चाहती थीं लेकिन उन्हें ये घर पसंद आ गया।  इसके पीछे की वजह फ्लैट का टैरेस और उनके कई फ्रेंड्स इसी बिल्डिंग में रहते हैं। इसी वजह से उन्होंने ये घर खरीदा है। 

:

Kaliyon ka chaman girlmeghna naiduHouse

loading...