main page

मीडिया के द्वारा तैमूर की आए दिन तस्वीरें खिंचने से परेशान है करीना, कहा- यह बैचेनी...

Updated 26 May, 2018 01:00:24 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल होती रहती है। खबरों की मानें तो अब करीना मीडिया के लगातार तैमूर को फॉलो करते रहने से परेशान आ गई हैं। हाल ही में करीना ने एक बयान में कहा- मैं चाहती हूं कि फोटोग्राफर्स हर दिन तैमूर का पीछा करना छोड़ दें।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल होती रहती है। खबरों की मानें तो अब करीना मीडिया के लगातार तैमूर को फॉलो करते रहने से परेशान आ गई हैं।

Bollywood Tadka

हाल ही में करीना ने एक बयान में कहा- मैं चाहती हूं कि फोटोग्राफर्स हर दिन तैमूर का पीछा करना छोड़ दें। यह बैचेनी और डर पैदा करने वाली चीज है।

Bollywood Tadka

यदि यह कभी एक या दो बार यहां-वहां हो तो समझ में आता है लेकिन हर रोज? 

Bollywood Tadka

उन्होंने बताया कि, मैं क्या कर सकती हूं? तैमूर को  24 घंटे घर के भीतर तो नहीं रखा जा सकता, लेकिन हां, हालात बदल रहे हैं। वहीं बीते दिनों एक रेडियो शो में बातचीत करते करीना ने बताया कि मीडिया ने उनसे ज्यादा तैमूर को अटेंशन देना शुरू कर दिया है जो कि डराने वाला है।

Bollywood Tadka

बता दें कि करीना की फिल्मों के बारे में बात करें तो वह इन दिनों गर्लस गैंग के साथ आ रही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के प्रमोशन में बिजी हैं।

Bollywood Tadka

फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर, शिखा तल्सानिया,स्वरा भास्कर नजर आएंगी। यह फिल्म 1 जून रिलीज होगी
Bollywood Tadka

:

kareena kapoortaimur ali khanscaredfollowing

loading...