main page

करीना कपूर को देखते ही क्यों इमोशनल हुई ये बच्ची, वीडियो आई सामने

Updated 25 May, 2018 11:53:43 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में वह अपनी को-स्टार्स के साथ प्रमोशन के सिलसिले में वह अपनी एक छोटी फैन से मिली हैं। ये फेन करीना से मिलते ही इमोशनल हो गई। इसका वीडियो सोनम कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में जारी किया। दरअसल, करीना

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में वह अपनी को-स्टार्स के साथ प्रमोशन के सिलसिले में वह अपनी एक छोटी फैन से मिली हैं। ये फेन करीना से मिलते ही इमोशनल हो गई। इसका वीडियो सोनम कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में जारी किया।

 

 

 

 

दरअसल, करीना कपूर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में उनकी को-एक्ट्रेस सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया के साथ एक रेडियो शो में शामिल हुईं। यहां उनकी मुलाकात एक नन्हीं फैन से हुई। अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को सामने पाकर उनके आंखों से आंसू छलक पड़े। फिर करीना ने उन्हें गले लगाया। वीडियो में वह करीना के लिए एक गिफ्ट भी लेकर आती हैं, जो करीना को बेहद पसंद आता है और एक्ट्रेस कहती हैं कि यह गिफ्ट वह अपनी कार में लगाएंगी।

 

 

 

 

इस इमोशनल मोमेंट को सोनम कपूर ने इंस्टा स्टोरी के जरिए साझा किया। इसी प्रमोशन इवेंट में करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने जमकर डांस किया। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के गाने 'भांगड़ा ता सजदा' के अलावा अन्य गानों पर डांस किया। 

 

 

 


बता दें कि 'वीरे दी वेडिंग' की कहानी चार लड़कियों और उनकी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में पहली बार करीना और सोनम की जोड़ी जमेगी। इसमें स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास अहम रोल निभा रहे हैं। 'वीरे दी वेडिंग' के जरिए करीना दो साल बाद कमबैक कर रही हैं। बेटे तैमूर अली खान के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म है।

 

 

 

 

फिल्म की कहानी करीना पर बेस्ड हैं, जिनकी शादी अटेंड करने के लिए उनकी तीन दोस्त (सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया) आती है। फिल्म में 'परमानेंट रूममेट' फेम सुमित व्यास करीना के लव-इंटरेस्ट के किरदार में हैं। शशांक घोष के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी।


 

: Konika

kareena kapoorsonam kapoorveere di wedding moviebollywood hindi newslatest bollywood newsbollywood hindi news

loading...