main page

मिलिंद सोमण की हल्दी सेरेमनी  की तस्वीरें आई सामने, गर्लफ्रैंड के साथ डांस करते आए नजर

Updated 22 April, 2018 12:54:35 PM

बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमण अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। वह 27 साल छोटी गर्लफ्रैंड अंकिता कंवर से शनिवार (21 अप्रैल) को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में वेडिंग वेन्यू से कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों हल्दी सेरेमनी की ड्रैस पहने साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमण अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियों में रहे। वह 27 साल छोटी गर्लफ्रैंड अंकिता कंवर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

हाल ही में वेडिंग वेन्यू से कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों हल्दी सेरेमनी की ड्रैस पहने साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

दोनों की देखकर ऐसा लग रहा है कि मिलिंद और अंकिता काफी खुश हैं। इसी के साथ लोकेशन से कुछ फोटोज भी सामने आई हैं जिसमें कपल फैमिली मेंबर्स के साथ एन्जॉय करता नजर आ रहा है। ये शादी अलीबाग में फैमिली और क्लोज फ्रैंड्स की मौजूदगी में हो रही है। 

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि मिलिंद सोमण की ये दूसरी शादी है। उन्होंने जुलाई, 2006 में फ्रेंच एक्ट्रैस Mylene Jampanoiसे शादी की।  

 

Bollywood Tadka

 

हालांकि तीन साल साथ रहने के बाद इस कपल का 2009 में तलाक हो गया। मिलिंद करीब डेढ़ साल से अंकिता को डेट कर रहे हैं। दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से खुश हैं। फिलहाल दिल्ली में रह रहीं अंकिता का असली नाम सुंकुस्मिता कंवर है।

 

Bollywood Tadka

 

2013 में उन्होंने एयर एशिया में बतौर केबिन क्रू केबिन एग्जीक्यूटिव काम करना शुरू किया था। वे असमी के अलावा, हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच के साथ-साथ बंगाली भी बोल सकती हैं। नवंबर 2015 में अंकिता ने मिलिंद के साथ पहली 10 हजारी मैराथन कंप्लीट की थी।

Bollywood Tadka

 

 

Bollywood Tadka

 

 

:

Milind SomanAnkita KonwarMehendi

loading...