main page

मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की शादी बताती हैं कि प्यार को प्यार की जरूरत होती हैं उम्र की नहीं

Updated 22 April, 2018 03:00:07 PM

बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन ने अपनी गर्लफ्रैंड अंकिता कोंवर से शादी रचा ली हैं। इन दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आई हैं। मिलिंद सोमन और अंकिता की शादी मुबंई से कुछ किलोमीटर दूर बीच के किनारे अलीबाग में हुई है। फैंस काफी समय से दोनों की शादी की तस्वीरें का इंतजार कर रहे थे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन ने अपनी गर्लफ्रैंड अंकिता कोंवर से शादी रचा ली हैं। इन दोनों की शादी की पहली तस्वीर सामने आई हैं। मिलिंद सोमन और अंकिता की शादी मुबंई से कुछ किलोमीटर दूर बीच के किनारे अलीबाग में हुई है। फैंस काफी समय से दोनों की शादी की तस्वीरें का इंतजार कर रहे थे।

 

Bollywood Tadka


शादी की बात करें साफ है कि ये हिंदू रीति रिवाजों से हुई है। इससे पहले सोशल मीडिया पर इन दोनों की शादी से पहले की रस्मों की तस्वीरें और वीडियोज भी काफी पसंद किए जा रहा थे। जहां महेंदी की एक खूबसूरत सी तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही थींं।

 

Bollywood Tadka

 

वहीं हल्दी में मिलिंद और अंकिता का डांस भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। हल्दी की रस्म का वीडियो काफी पसंद किया गया जिसमें मिलिंद अंकिता को गोद में उठाकर डांस करते नजर आ रहे थे।

 

Bollywood Tadka


बता दें कि इस दौरान अंकिता ने साड़ी पहनी हुई थी। वहीं मिलिंद ने इसी की मैचिंग का ऑफ व्हाइट कुर्ता पहना था। इस दौरान दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे थे। शादी से कुछ दिनों पहले मिलिंद और अंकिता की इंस्टाग्राम पर कुछ और तस्वीरें भी आईं थीं जिनमें फोटोग्राफर अन्जू केपी ने वेडिंग और मेहंदी को टैग किया हुआ था।

 

:

milind somanankita konwarwedding pics

loading...