main page

रिलीज हुआ "नमस्ते इंग्लैंड" की फर्स्ट लुक, दिखीं अर्जुन और परिणीति की दिलचस्प कैमिस्ट्री

Updated 24 February, 2018 10:39:14 AM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया हैं। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी गई हैं। फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी। यही नहीं, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने शुक्रवार को अमृतसर में ''नमस्ते इंग्लैंड'' की शूटिंग भी शुरू कर दी। परिणीति ने फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, "नमस्ते इंग्लैंड. अपनी उत्सुकता पर काबू नहीं रख सकती। अर्जुन कपूर, संजना बत्रा, आरती नायर।"

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रैस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया हैं। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी बता दी गई हैं। फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी। यही नहीं, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने शुक्रवार को अमृतसर में 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग भी शुरू कर दी। परिणीति ने फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, "नमस्ते इंग्लैंड. अपनी उत्सुकता पर काबू नहीं रख सकती। अर्जुन कपूर, संजना बत्रा, आरती नायर।"

वहीं अर्जुन ने भी इसी तस्वीर को साझा करते हुए ट्वीट किया, "नमस्ते इंग्लैंड". शुरू." यह अर्जुन और परिणीति तीसरी बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले यह जोड़ी ‘इश्कजादे’ में नजर आ चुकी है और दोनों ने हाल ही में दिबाकर बनर्जी की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग पूरी की है। निर्देशक विपुल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' पंजाब और कनाडा में फिल्माई जाएगी।

बता दें कि कहानी की शुरुआत पंजाब के अमृतसर और लुधियाना से होगी जिसके बाद ढाका, बांग्लादेश का रुख किया जाएगा, उसके बाद एक हिस्से की शूटिंग बेल्जियम के ब्रसेल्स में भी की जाएगी। इसके अलावा फिल्म के कुछ सीन को लंदन और मुंबई के कुछ हिस्सों में शूट किया जाएगा। 

:

namaste englandfirst lookarjun kapoorParineeti Chopra

loading...