main page

BB10: स्वामी ओम हुए नॉटी, किया मोनालिसा के साथ पुल में की मस्ती, Video

Updated 01 November, 2016 03:11:20 PM

दिन बीतने के साथ बिग बॉस में बहुत से सदस्य अपने आप को घर के माहौल में नहीं ढाल पा रहे हैं।

मुंबई: दिन बीतने के साथ बिग बॉस में बहुत से सदस्य अपने आप को घर के माहौल में नहीं ढाल पा रहे हैं। कुछ सदस्यों के लिए घर में बहुत सी परेशानियां हैं। इन सदस्यों में एक सदस्य ऐसा है जो बिग बॉस के घर के हर उस मौके को भुना लेना चाहता है। जी हां, हम स्वामी ओम की बात कर रहे हैं। ओम स्वामी पिछले हफ्ते से लोगों को काफी इंटरटेन कर रहे हैं।

कल के एपिसोड में ओम स्वामी पूल में मोनालिसा के साथ डांस करते नजर आए। उस दौरान जब मोनालिसा, लोकेश के साथ पुल के अंदर आईं तब मोनालिसा को पुल में देखने के बाद स्वामी ओम भी पुल के अंदर घुस गए। इसके बाद ओम स्वामी ने मोनालिसा के ऊपर बानी के छपाकों के साथ गुलाब की पंखुड़ियों को बरसाया।


आपको बता दें कि ओम स्वामी मोनालिया को अपनी बेटी की तरह मानते हैं और खुद पुल में जाने के बजाए मोनालिसा को पुल के अंदर जाने के लिए उनका होसला भी बढ़ा चुके हैं।

:

bigg boss 10om swamidancesmona lisawimming pool

loading...