main page

B'DAY SPCL: 'प्रतिज्ञा' के पैरेंट्स को नहीं पसंद था BF, अब रहती है लिव-इन में

Updated 01 June, 2017 03:23:22 PM

टीवी एक्ट्रैस पूजा गौर का आज जन्मदिन है। वह आज 26 साल की हो गई है।

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस पूजा गौर का आज जन्मदिन है। वह आज 26 साल की हो गई है। पूजा गौर ने सीरियल 'मन की आवाज प्रतिज्ञा' से अपनी पहचान बनाई थी। बात अगर पूजा की पर्सनल लाइफ की करें तो वो इन दिनों एक्टर राज सिंह अरोड़ा को डेट कर रही हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि पूजा टीवी एक्टर राज सिंह अरोड़ा को पिछले 3 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रही हैं। दोनों की पहली मुलाकात हॉरर टीवी शो 'कोई आने को है' के सेट पर हुई थी। जिस दौरान शो की रैप-अप हो रहा था।

Bollywood Tadka

 

पूजा और राज अच्छे दोस्त बन गए और दोनों ने हमेशा टच में रहने का वादा किया। शुरुआती दिनों में पूजा के पैरेंट्स इस बात से खुश नहीं थे कि वो राज को डेट कर रही हैं। क्योंकि उनकी फैमिली राज के सही च्वॉइस नहीं मानती थी।

Bollywood Tadka

बाद में पूजा ने अपनी फैमिली को राज के लिए मना लिया। पूजा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, "जब मैं अपनी बात से नहीं हटी तो आखिरकार फैमिली को बात माननी पड़ी। अब मेरी और राज दोनों की फैमिली हमारे रिलेशनशिप से खुश है।"  पूजा और राज लिव-इन में रहते हैं। 
 

Bollywood Tadka

:

Pooja Gorlove story

loading...