main page

अवार्ड शो में परफॉर्म करने के लिए प्रियंका ने मांगी एक मिनट की एक करोड़ रुपए फीस

Updated 16 December, 2017 12:25:58 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा आज कल काफी सुर्खियों में हैं। बता दें कि उनके सुर्खियों में रहने की वजह कोई फिल्म...

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा आज कल काफी सुर्खियों में हैं। बता दें कि उनके सुर्खियों में रहने की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी फीस है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका 2018 में होने जा रहे सिने अवॉर्ड में हिस्सा लेने के लिए इंडिया आ रही हैं।

 

खबरों की मानें तो एक्ट्रैस को 5 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए 4-5 करोड़ की भारी रकम दी जाएगी।

 

सूत्रों के अनुसार, प्रियंका 5 मिनट का एक्ट करेंगी। जिसका मतलब है कि उन्हें हर 1 मिनट के लिए 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वह इन दिनों काफी डिमांड में हैं। इसलिए ऑर्गनाइजर ने उनकी टीम से प्राइस पर ज्यादा मोल-भाव नहीं किया।


अवॉर्ड शो के ऑर्गनाइजर प्रियंका की परफॉर्मेंस को हाईलाइट करना चाहते हैं। बता दें, वह दो साल बाद इंडिया में परफॉर्म कर रही हैं।
 

:

Priyanka chopra5 croreaward showbollywood

loading...