main page

96 किलो के टीवी एक्टर ने जिम में वर्कआउट से किया सबको हैरान, तस्वीरें हुईं वायरल

Updated 14 October, 2017 12:12:11 PM

''बड़े अच्छे लगते हैं'' और ''कसम से'' के एक्टर राम कपूर ने टीवी पर अपने अभिनय के कारण खास पहचान बनाई है।  44 साल के राम कपूर का वजन काफी बढ़ गया है।

मुंबई: 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कसम से' के एक्टर राम कपूर ने टीवी पर अपने अभिनय के कारण खास पहचान बनाई है।  44 साल के राम कपूर का वजन काफी बढ़ गया है। लेकिन अब वह फिर से फिट होने की कोशिश कर रहे हैं। पहले उनका 96 किलों वजन है। लेकिन अब उनका वजन कम हुआ नजर आ रहा है। 

Bollywood Tadka
राम ने इंस्टाग्राम पर जिम में वर्कआउट करने के दौरान की चंद तस्वीरों को शेयर कर सभी को चौंका दिया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए राम ने लिखा ''कार्य प्रगति पर है।''

Bollywood Tadka
बता दें कि उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल भी हो रही है। तस्वीरों में देख तो यही लग रहा है कि राम जिम में बहुत मेहनत कर रहे हैं। उनके वर्कआउट की तस्वीरों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि राम अब अपनी फिटनेस के लिए काफी कमिटेड हो गए हैं।

Bollywood Tadka
कई बार उनकी पत्नी गौतमी कपूर से सुनने को मिला है कि राम जब अपना वेट लूज कर लेंगे तो बहुत हैंडसम दिखेंगे। इसका मतलब अब राम ने अपनी प्यारी पत्नी की बात मान ली है।

Bollywood Tadka
मशहूर टीवी एक्टर को कई बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा जा चुका है। पहली बार उन्होंने फिल्म 'एजेंट विनोद' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा राम 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' और 'हमशक्ल' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

:

Ram KapoorGautami Kapoorgym

loading...