बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में गुरुवार की शाम को हुए एक इवेंट का हिस्सा बनने पहुंचे। इस दौरान वह पिंक कलर की जैकेट और व्हाइट पैंट पहने हुए पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह किसी लेडीज की जैकेट थी और वह काफी चमकदार थी।
09 Feb, 2018 03:31 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में गुरुवार की शाम को हुए एक इवेंट का हिस्सा बनने पहुंचे। इस दौरान वह पिंक कलर की जैकेट और व्हाइट पैंट पहने हुए पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह किसी लेडीज की जैकेट थी और वह काफी चमकदार थी।
रणवीर ने जो जैकेट पहनी थी वह डिजाइनर मनीष अरोड़ा के महिलाओं के लिए लाए गए स्प्रिंग 2018 कलेक्शन से है। लेकिन इस महिलाओं के जैकेट में भी रणवीर का अंदाज शानदार था। हालांकि हमेशा की तरह रणवीर अपने इस बेहद अगल अंदाज में भी काफी रॉकिंग लग रहे थे।
बता दें कि अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही रणवीर ने अपने लुक्स और फैशन को अच्छे से कैरी किया है। कई दफा वो अपनी ऐसी ही मजेदार और अनोखी ड्रेसेस के चलते चर्चाओं में आ चुके हैं।