बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। दोनों अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट होते रहते हैं। खबरों की माने तो रणबीर की मां नीतू कपूर को आलिया अच्छी लगती है। वह अक्सर अालिया की तस्वीरों पर कमेंट करती रहती हैं।
01 Jun, 2018 12:54 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। दोनों अक्सर डिनर डेट पर स्पॉट होते रहते हैं। खबरों की माने तो रणबीर की मां नीतू कपूर को आलिया अच्छी लगती है। वह अक्सर अालिया की तस्वीरों पर कमेंट करती रहती हैं।
हाल ही में अब रणबीर की बहन रिद्धिमा ने आलिया को एक ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। वहीं आलिया ने ब्रेसलेट की तस्वीर आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर के साथ आलिया ने लिखा- मुझे बहुत प्यारा लगा, शुक्रिया रिद्धिमा इस बेहद खूबसूरत ब्रेसलेट के लिए।
बता दें कि रणबीर और आलिया करण जौहर की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे। ऐसा पहली बार है कि पर्दे पर यह जोड़ी साथ में नजर आने वाली है।