main page

ऋषि कपूर ने बोला क्रिमिनल, राधे मां ने दिया अब ये जवाब

Updated 28 August, 2017 12:50:29 PM

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने सुर्खियों में आए राम रहीम मामले पर ट्वीट कर ढोंगी धर्मगुरूओं के खिलाफ सरकार से सख्त कारवाई की मांग की। इसके साथ कई गुरूओं के

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने सुर्खियों में आए राम रहीम मामले पर ट्वीट कर ढोंगी धर्मगुरूओं के खिलाफ सरकार से सख्त कारवाई की मांग की। इसके साथ कई गुरूओं के बारें में बोला। इसमें राधे मां का नाम भी था। ऋषि ने सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां को क्रिमिनल तक कह डाला। 

Bollywood Tadka

लेकिन अब राधे मां से इस बारे पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया, ऋषि कपूर अच्छे इंसान होंगे उन्होंने कभी पाप नहीं किया होगा। मैं तो अपने भक्तों की मां हो कोई संत नहीं ना गुरू, करूणामयी, ममतामयी। ऋषि जी को शिव जवाब देंगे मैं क्या दूं। 

Bollywood Tadka

ट्विटर पर ऋषि कपूर ने लिखा, ढोंगी चोर-लुटेरे और धोखेबाज बाबाओं पर अंधभक्ति। सरकार को इन ढोंगियों को कड़ी सजा देनी चाहिए। सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां, गुरमीत, आसाराम, नित्यानंद सभी क्रिमिनल हैं। राम रहीम के समर्थकों ने आगजनी और हिंसा की। ऋषि ने ट्वीट कर कहा, डेरा की सभी संपत्तियों को बेचकर देश को हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। गुरमीत के फॉलोवर्स को शर्म आनी चाहिए। इनके लिए कोई सम्मान नहीं है। 

:

Rishi KapoorRadhe MaRam Rahim

loading...