main page

कभी 75 रुपए कमाते थे सलमान,आज एक फिल्म का लेते हैं 150 करोड़ इतनी संपत्ति के हैं मालिक

Updated 27 December, 2017 03:40:50 PM

बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान आज 52 साल के हो गए हैं। हाल में ही उनकी सुपरहिट फिल्म टाइगर ज़िंदा है रिलीज हुई है, जिस कारण न केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री में बल्कि उनके फैंस में भी एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। उनकी फिल्म पांच दिनों में ही 200 करोड़ के क्लब में पहुंचने वाली हैं।

मुंबई: बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान आज 52 साल के हो गए हैं। हाल में ही उनकी सुपरहिट फिल्म टाइगर ज़िंदा है रिलीज हुई है, जिस कारण न केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री में बल्कि उनके फैंस में भी एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

Bollywood Tadka

उनकी फिल्म पांच दिनों में ही 200 करोड़ के क्लब में पहुंचने वाली हैं। लोग भाईजान की फिल्म को काफी पसंद कर रहें हैं। वैसे हर कोई सोच रहा होगा कि सलमान किस तरह अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। 

Bollywood Tadka

बताया जाता है कि सलमान की पहली कमाई 75 रुपए थी। इन 20 सालों में उन्होंने जमकर पैसा कमाया और खूब प्रॉपर्टी बना ली है। सलमान का नाम अब सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीयों की लिस्ट में भी शामिल हो गया है। हाल ही में फोर्ब्स ने टॉप 100 भारतीय सेलेब्रिटी की लिस्ट जारी की थी। इसमें सलमान का नाम सबसे ऊपर था।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

सलमान की इस साल की कुल कमाई 233 करोड़ रही। पिछले बर्थडे पर सलमान ने महाराष्ट्र के गोराई बीच पर एक घर खरीदा था। उनका घर 100 एकड़ जमीन पर बन हुआ है।

Bollywood Tadka

खबरों के मुताबिक यह 5-BHK बंगला है। एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान ने देश के कई बड़े शहरों जैसे दिल्‍ली, नोएडा और चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी ले रखी है। बांद्रा में सलमान की एक कॉमर्शियल बिल्डिंग भी है, जो उन्होंने फ्यूचर ग्रुप को लीज पर दे दिया है। कहा जाता है कि ये डील 5 साल के लिए 80 लाख रुपए हर महीने की दर पर साइन की गई है।

Bollywood Tadka

पांच सालों के बाद किराया 89.6 लाख प्रति महीना हो जाएगा। इतना ही नहीं सलमान को ग्रुप की तरफ से 2.4 करोड़ रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर मिले हैं। ब्रांड इंडोर्समेंट की बात करें तो सलमान खुद एक ब्रैंड है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि बीइंग ह्यूमन के नाम पर उनका खुद का ब्रांड चलता है। वो कई दूसरे ब्रांड के एम्‍बेसडर भी हैं। उनकी फीस 8 से 10 करोड़ के करीब है। सलमान को लग्जरी कारों का भी शौक है।

Bollywood Tadka

दबंग खान के पास Royce, Audi, Mercedes and Bentley कारे हैं। जिनकी टोटल कॉस्‍ट 14 करोड़ है। इतना ही नहीं सलमान खान हर साल करीब 14 करोड़ रुपए इनकम टैक्‍स भरते हैं। वहीं इनवेस्‍टमेंट पार्ट को देखें तो वो 315 करोड़ रुपए है। सलमान टीवी के सुपरहिट रियलटी शो के एक एपिसोड का 11 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। आने वाले समय में सलमान की 7 अपकमिंग फिल्में बैक टू बैक रिलीज होंगी।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 


 

:

salman khan. birthday specallife unknown facts

loading...