main page

जब सलमान ने पार्टी में सरेआम रणबीर को जड़ा थप्पड़, तो पिता सलीम खान ने मांगी थी माफी

Updated 28 September, 2017 04:14:09 PM

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज 35 साल के हो गए हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज 35 साल के हो गए हैं। रणबीर अपनी फिल्मों से लेकर हीरोइनों के साथ अफेयर तक के लिए काफी चर्चित रहे। रणबीर कपूर का नाम कई फेमस हीरोइनों के साथ जुड़ चुका है। आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने आ रहे हैं जब सलमान खान ने रणबीर कपूर को एक पार्टी में थप्पड़ जड़ दिया था।

Bollywood Tadka

खबरों की मानें तो ये बात तब की है जब रणबीर कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना नहीं शुरू किया था। उस समय सलमान का बॉलीवुड में अच्छा-खासा नाम हो गया था। एक पब में पार्टी के दौरान दोनों एक-दूसरे से मिले। पार्टी में किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों एक दूसरे को बुरा भला कहने लगे।

Bollywood Tadka

दोनों के दोस्तों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन तब तक सलमान इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने रणबीर को थप्पड़ जड़ दिया। रणबीर भी गुस्से में पार्टी छोड़कर चले गए।

Bollywood Tadka

इसके बाद जब ये बात सलमान के पिता सलीम खान को पता चली तो उन्होंने ऋषि कपूर से इसके लिए माफी मांगी। तब जाकर ये मामला शांत हुआ। तब से सलमान और रणबीर के बीच एक साइलेंट वॉर थी। जो कैटरीना के आने खुलेआम हो गई। कहा जाता है कि रणबीर आज भी सलमान को अवॉयड करते हैं।

Bollywood Tadka

बता दें कि सलमान को लगता था कि रणबीर ने कैट को उनसे अलग कर दिया है। हालांकि अब कैट और रणबीर का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन रणबीर और सलमान अभी भी एक दूसरे से बात नहीं करते हैं। 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

:

salman khanslapranbir kapoorkatrina kaifRishi KapoorSalim Khan

loading...