main page

ये हैं बॉलीवुड की 2017 की फिल्में, जो नहीं कर पाई बॉक्स अॉफिस पर कुछ खास कमाल

Updated 21 August, 2017 11:39:34 AM

बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान ने इंडस्ट्री को काफी हिट फिल्में दे चुकें है जिनको दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

मुंबई: बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान ने इंडस्ट्री को काफी हिट फिल्में दे चुकें है जिनको दर्शकों ने काफी पसंद किया है। लेकिन हाल ही में रिलीज हुई उनकी शाहरुख की फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" और सलमान की "ट्यूूबलाइट" दर्शकों को कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं हैं। वहीं इंडस्ट्री के एेसे की स्टार हैं जिनकी फिल्में बॉक्स आफिस में ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। हम आपको उन फिल्मों के बारें में बताएंगे कि कौन सी फिल्मों बॉलीवुड में अच्छी कमाई कर चुकी हैं और कौन सी नहीं। 

बॉलीवुड की बड़े बजट वाली फिल्मों से पता चलता है कि सलमान खान, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जैसी प्रमुख सितारों ने दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाए हैं। दीपिका पादुकोण, आमिर खान, प्रियंका और रणवीर सिंह अपना कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहें हैं। 

Bollywood Tadka

शाहरुख खान 

2016 में रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म "फैन" ने 85 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया था लेकिन 2017 यानि इसी साल आई फिल्म में "रईस" ने 130 करोड़ की कमाई की। जब हैरी मैट सेजल ने 61.88 करोड़ की कमाई की थी। दोनों फिल्में लोगों को कुछ खास खुश नहीं कर पाई। 
 

Bollywood Tadka

सलमान खान 

2016 में सलमान की आई फिल्म "सुलतान" ने बॉक्सआफिस पर 300.45 करोड़ की कमाई की थी लेकिन बात अगर 2017 की करें तो इस साल आई सलमान की फिल्म "ट्यूबलाइट" सिर्फ 114 करोड़ ही कमा पाई हैं और कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। 

Bollywood Tadka

अर्जुन कपूर 

2016 में आई अर्जुन कपूर की फिल्म "कपूर एंड सन्स" ने बॉक्स आफिस पर 72 करोड़ की कमाई की थी लेकिन इनकी 2017 में आई फिल्म मुबारकां 50 करोड़ की कमाई करके बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी हैं।


Bollywood Tadka

:

salman khanSharukh khanarjun kapoor

loading...