main page

शाहिद की यह अपकमिंग 4 फिल्मों के नाम जानकर हैरान होंगे इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स

Updated 21 August, 2017 03:21:39 PM

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपने किलर लुक्स से करोड़ों लड़कियों का दिल भी लूट लिया।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपने किलर लुक्स से करोड़ों लड़कियों का दिल भी लूट लिया। शाहिद इंडस्ट्री को जब बी मेट, विवाह, कमीने जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखाया, वहीं अपने  भले ही वो एक बच्ची के पिता बन गए हों लेकिन उनको चाहने वाली लड़कियों की तादाद अभी भी कम नहीं हुई है। 

कहा जाता है कि शाहिद कपूर अपनी फिल्म बहुत सोच समझ कर साइन करते हैं। आज हम आपको उनकी आने वाली वो 4 फिल्में बताने जा रहे हैं जो उन्हें बॉलीवुड में एक नया मुकाम दिला सकती हैं। 

Bollywood Tadka

1. पद्मावती
डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की आने वाली इस पीरियड ड्रामा को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं। हांलाकि, अब फिल्म खत्म होने की कगार पर है। फिल्म में शाहिद कपूर राजा रतन सिंह का किरदार निभायेंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे।

Bollywood Tadka

2. मगधीरा रीमेक

मगधीरा साउथ इंडस्ट्री की बहुत बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। जिसके बाद इसके राइट्स बॉलीवुड में बेचे गए थे। बताया गया था कि इसमें शाहिद कपूर मुख्य किरदार निभायेंगे। फिल्म को लेकर जो आखिरी अपडेट आया है उसके अनुसार इस फिल्म में पूजा हेगड़े दिखाई दे सकती हैं।

Bollywood Tadka

3. रोशनी

फिल्म रोशनी को लेकर हाल में ही खबर सामने आयी है। जिसके अनुसार डायरैक्टर श्री नारायण सिंह इस फिल्म को बनायेंगे। खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए अभी शाहिद कपूर का नाम ही फाइनल किया गया है। उनके अलावा फिल्म की स्टारकास्ट अभी फाइनल की जानी है। यह फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की तरह सोशल मुद्दे पर बात करेगी।

Bollywood Tadka

4. ट्यूज़डे एंड फ्राइडे

ऐसा बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर फिल्म पद्मावती के बाद संजय लीला भंसाली की नई फिल्म ट्यूज़डे एंड फ्राइडे भी साइन कर सकते हैं। जब शाहिद से इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि अभी उन्होंने इसे साइन नहीं किया है। पहले पद्मावती रिलीज होने दीजिए उसके बाद इसके बारे में बात करेंगे।
 

:

shahid kapoorupcoming films

loading...