main page

सलमान के कहने पर इस अभिनेत्री ने घटाया 30 किलो वजन

Updated 02 June, 2017 11:09:27 AM

बॉलीवुड की ‘दबंग’ गर्ल सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था।

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ‘दबंग’ गर्ल सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनाक्षी का जन्म 2 जून 1987 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। वह अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैं और उनकी मां पूनम सिन्हा हैं।

Bollywood Tadka

सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की सलाह पर स्विमिंग और योग के जरिए अपना वजन 30 किलो घटाया था। सोनाक्षी ने बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत 2010 में सलमान खान की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘दबंग’ से की। ‘दबंग’ में अच्छा अभिनय के लिए उनकी काफी तारीफ हुई थी। वर्ष 2013 में उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से भी नवाजा गया।

Bollywood Tadka


बता दें कि 2005 में की फिल्म ‘मेरा दिल लेकर देखो’ में कॉस्ट्यूम डिजाइन करके कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की ।

Bollywood Tadka
 

:

sonakshi sinhabirthdaysalman khan

loading...