चेन्नई में श्रीदेवी के घर पर कल प्रार्थना सभा रखी गई। शनिवार को ही बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर चेन्नई के लिए रवाना हो गए थे।
12 Mar, 2018 09:24 AMमुंबई: चेन्नई में श्रीदेवी के घर पर कल प्रार्थना सभा रखी गई। बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर शनिवार को ही चेन्नई के लिए रवाना हो गए थे।एक्टर अजित कुमार अपनी पत्नी शालिनी के साथ श्रीदेवी के घर पहुंचे। बता दें कि अजित कुमार ने श्रीदेवी की कमबैक फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' के तमिल रिमेक में अमिताभ बच्चन का रोल प्ले किया था। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर हैंडल पर अजित और शालिनी की शेयर की है।
इस दौरान जाह्नवी और खुशी कपूर काफी दुखी नजर आ रही थीं। बोनी कपूर, अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के साथ-साथ मनीष मल्होत्रा, राजनेता अमर सिंह भी शामिल थे।
Ramesh Bala
✔
@rameshlaus
#Thala #Ajith and his wife #ShaliniAjith and few other Actors/Actresses met #BoneyKapoor and daughters at their Chennai home and expressed condolences to #Sridevi ji's demise..
More
Nadigar Sangam paid homage to Late Actress #Sridevi ji today..
11:16 PM - 10 Mar 2018
Ramesh Bala
✔
@rameshlaus
Nadigar Sangam paid homage to Late Actress #Sridevi ji today..
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर श्रीदेवी के प्रार्थना सभा की तस्वीर शेयर की है। कुछ दिनों पहले बोनी ने हरिद्वार में श्रीदेवी का पिंडदान किया था। हरिद्वार में उनके साथ अनिल कपूर, अमर सिंह और मनीष मल्होत्रा भी मौजूद थे। उसके पहले बोनी और उनकी दोनों बेटियों ने रामेश्वरमजाकर श्रीदेवी का अस्थि विसर्जन किया था।