main page

सीरियल Remix की स्टारकास्ट 13 सालों में दिखने लगी है एेसी, देखें तस्वीरें

Updated 25 June, 2017 01:31:35 PM

टीवी शो ''रीमिक्स'' 2004 में टेलिकास्ट हुआ था।

मुंबई: टीवी शो 'रीमिक्स' 2004 में टेलिकास्ट हुआ था। ये शो यूथ पर बेस्ड था। इस शो का यंगेस्टर्स में अलग ही क्रेज था। साथ ही शो का हर कैरेक्टर ऑडियंस पर अपनी अलग छाप छोड़कर गया। लेकिन इन 13 सालों में कितनी बदल चुकी है शो की स्टारकास्ट और अब कहां है।

1. श्वेता ने 'रीमिक्स' से पहले कई शोज में काम किया लेकिन उन्हें पहचान टिया के रोल से मिली। यही नहीं, इस रोल के लिए श्वेता को इंडियन टेली अवॉर्ड(2005), हीरो होंडा इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड(2006) और हीरो होंडा इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड(2006) से नवाजा गया।

Bollywood Tadka

2. सौरभ ने रणवीर के रूममेट और बेस्ट फ्रैंड का रोल प्ले किया था। शो में सौरभ अपनी सिख आइडेंटिटी छुपाकर रखते हैं साथ ही उनका अफेयर शो में वृंदा के साथ चलता है। 

Bollywood Tadka

3. कविता ने रीमिक्स में पल्लवी मेहता का रोल प्ले किया था। इससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिलीं।

Bollywood Tadka

4. करण वाही ने 'रीमिक्स' से टीवी डेब्यू किया था। करण ने अपने लुक्स और एक्टिंग में दम पर इस शो बाद इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया। 

Bollywood Tadka

5. रीमिक्स से डेब्यू करने वालीं प्रिया ने शो में अनवेशा उर्फ आशी का रोल प्ले किया था। जो कि एक क्रेजी गर्ल थी। इस रोल को ऑडियंस में काफी पसंद किया गया था। 

Bollywood Tadka

6. शो में राघव दत्त का रोल प्ले करने वाले अनूप ने बाद में कई शोज में काम किया। जिसमें 'बालिका वधू', 'कॉमेडी सर्कस', 'शांति', 'साया', 'रात होने को है', 'कहानी घर घर ही', 'तहकीकात' जैसे शोज शामिल है।

Bollywood Tadka

7. साक्षी ने शो में वृंदा का रोल प्ले किया था जो सौरभ राज जैन की लवर बनती है। साक्षी बाद में एक-दो शोज में नजर आईं लेकिन फिर उन्होंने ये फील्ड छोड़ दी।

Bollywood Tadka

8. 'रीमिक्स' में राज सिंह ने युवराज देव के कैरेक्टर में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी। कम ही लोग जानते हैं ये राज का डेब्यू शो था।
 

:

remixstarcastShweta Gulati

loading...