main page

महंगी कार के शोकीन हैं डाॅक्टर 'मशहूर गुलाटी'

Updated 22 March, 2017 04:03:51 PM

कॉमेडी शो ''कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा'' में डॉक्टर मशहूर गुलाटी का रोल प्ले करने वाले सुनील ग्रोवर गाड़ियों के बेहद शोकीन है।

मुंबई: कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा' में डॉक्टर मशहूर गुलाटी का रोल प्ले करने वाले सुनील ग्रोवर गाड़ियों के बेहद शोकीन है। 'द कपिल शर्मा शो' की रिंकू भाभी और कपिल शर्मा को आज आम लोगों के बीच खासा पॉपुलर बना दिया है। अपनी इसी मेहनत के दम पर और दर्शकों के प्यार से सफलता की ओर बढ़ने वाले सुनील ग्रोवर आज लग्जरी कार BMW5 Series की सवारी करते हैं। जिस कार की बॉलीवुड इंडस्ट्री दीवानी है और आम जनता जिस कार के सपने देखती है डॉक्टर मशहूर गुलाटी यानी सुनील ग्रोवर उसी कपंनी की आलिशान कार BMW5 Series की सवारी करके अपने सेट पर आते जाते हैं।

बता दें कि BMW5Series कंपनी की मिड साइज लग्जरी कारों में से एक है। BMW5 स्पोर्टी सिडान कंपनी का बेस्टसेलर ब्रैंड रहा है। इसके अगर लुक्स और फीचर्स की बात की जाए तो BMW5Series की खासि‍यत इसके डबल रिंग एलईडी और ऑटो हाई बीम इसे आम से बिजनस लुक देते हैं। इस लग्जरी और स्पोर्टी लुक वाली कार की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। 

:

sunil grovercarsComedy Nights with Kapil

loading...