कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच विवाद होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब इन दोनों...
25 Jul, 2017 07:02 PMमुंबईः कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच विवाद होने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि अब इन दोनों के बीच सुलह के रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। जहां कपिल शर्मा से अलग होने के बाद सुनील ग्रोवर ने अपनी पसंद के मुताबिक काम करने का फैसला किया है, वहीं इन दोनों के अलगाव के बाद 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है।
अब जो खबर हम आपको सुनाने जा रहे हैं उससे कपिल को बहुत बड़ा झटका लगेगा। खबर है कि कपिल शर्मा ने अपनी फीस घटाकर आधी कर ली है वहीं सुनील ग्रोवर ने अपनी फीस डबल कर ली।
सूत्रों के मुताबिक कपिल पहले 80 लाख प्रति एपिसोड ले रहे थे, वहीं उन्हें अब अपनी फीस घटाकर 40 लाख करनी पड़ी है। वहीं दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर, जो पहले सात से 10 लाख रुपए प्रति एपिसोड चार्ज करते थे, उन्होंने अपनी फीस बढ़ा कर 40 लाख तक कर दी है।
बताया जा रहा है कि सुनील और कपिल की इस रस्साकशी का फायदा, कपिल के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी कृष्णा अभिषेक को मिल रहा है। वो अपने पुराने साथियों के साथ नए शो के जरिये तगड़ी फाइट दे रहे हैं।