बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर ने कुछ ही समय पहले बेटी निशा कौर को गोद लिया है। कल मुंबई एयरपोर्ट पर सनी लियोन और उनके
13 Sep, 2017 12:45 PMमुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर ने कुछ ही समय पहले बेटी निशा कौर को गोद लिया है। कल मुंबई एयरपोर्ट पर सनी लियोन और उनके पति नज़र आए और उनके साथ बेटी निशा भी थी। बेटी निशा को डेनियल ने गोद में ले रखा था। इस दौरान जब निशा कैमरे से डरती दिखीं तो डेनियल ने उनका चेहरा छुपा लिया। वहीं सनी लियोन भी बेटी को कैमरे से बचाती नज़र आईं।
बता दें कि निशा करीब दो साल की हैं। इसी साल जुलाई में सनी लियोन ने निशा को गोद लिया है। निशा महाराष्ट्र के लातुर जिले की रहने वाली हैं।
ये तस्वीरें उस वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर क्लिक की गईं जब सनी लियोन अपने पति के साथ दिल्ली से वापस आईँ। सनी लियोन अपनी अपकमिंग फिल्म तेरा इंतजार के फर्स्ट लुक लॉन्च के लिए एक दिन पहले दिल्ली पहुंची थीं वहां पर बेटी भी उनके साथ थी।
कुछ दिनों पहले सनी लियोन ने निशा के बारे में कहा था, ''यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और हम दोनों इसके आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से तैयार हैं।''