main page

कभी KBC में इस कंटैस्टैंट ने जीते थे 5 करोड़, अभी जी रहा गुमनाम की जिंदगी बना 'रोड़पति'

Updated 25 October, 2017 10:51:57 AM

टीवी सोनी चैनल पर प्रसारित केबीसी सीजन 9 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो को अभी तक सिर्फ एक करोड़पति मिली है। जिनका नाम अनामिका मजूमदार है। अनामिका से पहले के सीजन में केबीसी को कई करोड़पति मिले हैं। आज हम आपको उन्हीं में से एक करोड़पति के बारे में बताने जा रहे हैं।

मुंबई: टीवी सोनी चैनल पर प्रसारित केबीसी सीजन 9 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो को अभी तक सिर्फ एक करोड़पति मिली है। जिनका नाम अनामिका मजूमदार है। अनामिका से पहले के सीजन में केबीसी को कई करोड़पति मिले हैं। आज हम आपको उन्हीं में से एक करोड़पति के बारे में बताने जा रहे हैं।

Bollywood Tadka

केबीसी से रातोंरात करोड़पति बनने वाले इस कंटैस्टैंट का नाम सुशील कुमार है। सुशील ने अपने ज्ञान से केबीसी में 5 करोड़ रुपए जीते थे। सुशील बिहार के मोतिहारी जिला के रहने वाले हैं। सुशील इतनी बड़ी धनराशि जीतने के बाद काफी मशहूर हो गए थे। यहां तक उन्हें  रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी देखा गया था।

Bollywood Tadka

जिसमें उन्होंने ठुमके लगाए थे। आज लोग उन्हें भूल चुके हैं। कुछ समय पहले सुशील ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो एक प्रोडक्शन कंपनी के लिए स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। धन राशि जीतने के बाद सुशील महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार सुरक्षा कानून यानि मनरेगा के ब्रांड एंबेसडर भी बनाए गए। 5 करोड़ रुपए जीतने से पहले सुशील मनरेगा योजना चलाने वाले विभाग में काम करते थे। लेकिन आज सुशील गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।

Bollywood Tadkac

सुशील कुमार ने बताया था कि टैक्स कटने के बाद उनको तीन करोड़ 60 लाख रुपए मिले थे। इसमें कुछ पैसों से उन्होंने एक बिजनेस शुरू किया। साथ ही अपना पुश्तैनी घर भी बनवाया। सुशील की मानें तो अब उनके पास ज्यादा पैसे नहीं बचे हैं। लेकिन पूरी तरह कंगाल नहीं हुए हैं। दरअसल, सुशील के पास एक जर्नलिस्ट का फोन गया था। वो सुशील का इंटरव्यू लेना चाहता था। तब सुशील ने जर्नलिस्ट से बात करने से मना कर दिया। साथ ही मजाक में कह दिया कि सारे पैसे खत्म हो गए हैं। बस इतने में ही मीडिया को मसाला मिल गया और उन्होंने सुशील को कंगाल घोषित कर दिया।

Bollywood Tadka
बता दें कि सुशील ने जीते हुए पैसों से अपने भाइयो के बिजनेस में मदद की। साथ ही अपनी मां के नाम मोतिहारी में एक प्लॉट और खेती करने के लिए जमीन भी खरीदी। इसके अलावा बची हुई राशि से वो एक लाइब्रेरी भी शुरू करना चाहते हैं।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

:

KBCamiatabh bachchansushil kumarwon 5 crore

loading...