main page

पूरे विश्व में सबसे ज्यादा देखने वाला पहला इंडियन वीडियो बना 'ठग रांझा', 2 दिन में मिले 72 लाख व्यूज

Updated 21 May, 2018 10:55:46 AM

बॉलीवुड सिंगर अक्सा का पहला पॉप सिंगल ''ठग रांझा'' ने रिलीज होते ही यू-ट्यूब पर धमाल मचा दिया हैं। यह दुनियाभर में सबसे अधिक देखा जाने वाला पहला भारतीय वीडियो बन गया है। 2 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को यू-ट्यूब पर अब तक 7.2 मिलियन (72 लाख) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अक्सा ने एक बयान में कहा,

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर अक्सा का पहला पॉप सिंगल 'ठग रांझा' ने रिलीज होते ही यू-ट्यूब पर धमाल मचा दिया हैं। यह दुनियाभर में सबसे अधिक देखा जाने वाला पहला भारतीय वीडियो बन गया है। 2 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को यू-ट्यूब पर अब तक 7.2 मिलियन (72 लाख) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अक्सा ने एक बयान में कहा, "यह ड्रीम डेब्यू है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने गाना सुना और इसे संभव किया। किसी भी कलाकार के लिए उनके काम को इतना प्यार और स्वीकृति मिलने से बड़ी कोई चीज नहीं है।"

 


'ठग रांझा' को वायु ने लिखा और कंपोज किया है। इसमें अक्सा प्रमुख भूमिका में हैं और इसमें उनके पिछले प्यार को दिखाया गया है और दिखाया गया है कि कैसे वह अपने पूर्व प्रेमी की तरह ठग रांझाओं को छोड़कर आगे बढ़ जाती है। वीडियो में परेश पाहूजा भी हैं।

:

thug ranjhamost viewed indian video

loading...