main page

वरुण और श्रद्धा फिर हाई रेटेड गबरू मचाएंगे धमाल

Updated 01 January, 2018 02:00:57 PM

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की जोड़ी फिर से धूम मचाती नजर आएगी।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की जोड़ी फिर से धूम मचाती नजर आएगी।

वरुण और श्रद्धा फिल्म ‘ए.बी.सी.डी. 2’ में साथ नजर आ चुके हैं। वरुण और श्रद्धा आगामी फिल्म ‘नवाबजादे’ के गीत ‘हाई रेटेड गबरू’ में फिर एक साथ नजर आएंगे। वरुण ने ट्वीट किया, ‘‘2018 में ‘हाई रेटेड गबरू’ में रेमो डिसूजा के साथ वापसी। टी-सीरीज...गुरु रंधावा। श्रद्धा कपूर के साथ भी वापसी।’’

 गीत गुरु रंधावा ने गाया है और रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म ‘ए.बी.सी.डी.-2’ में वरुण और श्रद्धा को निर्देशित कर चुके रेमो डिसूजा ने ट्वीट किया, ‘‘हां, इस बार हम ‘नवाबजादे’ के लिए वापस आ गए हैं।’’
 

:

varun dhawanshraddha kapoorvillagers

loading...