यामी गौतम को ''फेयर एंड लवली गर्ल'' नाम से भी जाना जाता है। यामी ने ''विकी डोनर'', ''काबिल'', ''सनम रे'', ''जुनूनियत'', ''एक्शन जैक्सन'', ''बदलापुर'', ''टोटल सियापा'', ''सरकार 3'' जैसी फिल्मों में काम किया है।
24 Nov, 2017 01:22 PMमुंबई: यामी गौतम को 'फेयर एंड लवली गर्ल' नाम से भी जाना जाता है। यामी ने 'विकी डोनर', 'काबिल', 'सनम रे', 'जुनूनियत', 'एक्शन जैक्सन', 'बदलापुर', 'टोटल सियापा', 'सरकार 3' जैसी फिल्मों में काम किया है। उनका जन्म आज यानि 24 नवंबर 1988 को हुआ था।
उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत टेलीविजन से की थी। उन्होंने ये प्यार ना होगा कम, राजकुमार आर्यन, चांद के पार चलो जैसे सीरियल्स में काम किया है। फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पहले उन्होंने एक कन्नड़ फिल्म की थी। 'विक्की डोनर' से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।
यामी को रोमांटिक नॉवल पढ़ने का बहुत शौक है। उन्हें अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर नॉवल पढ़ने में बहुत दिक्कत होती है, लेकिन फिर भी वो इसके लिए समय निकाल ही लेती हैं।
बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री में आने वाली ज्यादातर एक्ट्रैस थिएटर या मॉडलिंग से जुड़ी होती हैं पर यामी के साथ ऐसा कुछ भी नहीं था। यामी की फैमिली में भी किसी को एक्टिंग से दूर दूर तक कोई नाता नही है। यामी ने बॉलीवुड में अपनी पहचान अपनी दम पर बनाई है।