main page

शादी के बाद इस फ्लैट में रहेंगे विराट- अनुष्का, हुआ खुलासा

Updated 24 December, 2017 12:13:55 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का और विराट हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दरअसल, ये दोनों दिल्ली में रिसेप्शन करने के बाद मुंबई आए। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही फोटोग्राफर्स उन्हें वर्ली आते तक लगातार फॉलो कर रहे थे कि ये न्यूली वेड्स अखिर जाते कहां है? लेकिन सोर्स की मानें तो विरुष्का अपने वर्ली स्थित अपार्टमेंट में लिए नए घर में नहीं, बल्कि दूसरे अपार्टमेंट में गए थे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का और विराट हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दरअसल, ये दोनों दिल्ली में रिसेप्शन करने के बाद मुंबई आए। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही फोटोग्राफर्स उन्हें वर्ली आते तक लगातार फॉलो कर रहे थे कि ये न्यूली वेड्स अखिर जाते कहां है? लेकिन सोर्स की मानें तो विरुष्का अपने वर्ली स्थित अपार्टमेंट में लिए नए घर में नहीं, बल्कि दूसरे अपार्टमेंट में गए थे। 

Bollywood Tadka

बता दें कि इस लवली कपल ने अपने लिए ओंकार-1973 ( टॉवर C का 34th फ्लोर) बिल्डिंग में लग्जरी अपार्टमेंट में नया फ्लैट लिया है, जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपए हैं। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट का कहना है कि जब विराट-अनुष्का मुंबई एयपोर्ट पर पहुंचे तो उनके साथ विराट का क्लोज फ्रेंड (रहेजा) भी था और ये कपल सीधे उनके ही घर चले गए थे। फ्रेंड के घर इन्होंने पूरी शाम बिताई और तकरीबन 8 बजे वहां तक रहे। और इसके बाद ही ये दोनों वहां से रवाना हुए। हो सकता है इन्होंने ऐसा मीडिया से बचने के लिए किया हो।

Bollywood Tadka

क्लोज सोर्स के मुताबिक इसके बाद भी ये दोनों ओंकार 1973 के 34th फ्लोर पर नहीं, बल्कि 40th फ्लोर पर पहुंचे, जहां उनका वेलकम विराट की बहन ने किया। इस बारे में जानने के लिए जब बिल्डिंग के ओनर (ओंकार-1973 ) से बात की तो पता चला कि इस कपल के फ्लैट में अभी भी कुछ काम बाकी था और उन्हें पजेशन नहीं मिल पाया है। इस वजह से उन्हें उसी बिल्डिंग का 40th फ्लोर कुछ समय के लिए दिया गया है।
 

:

virat kohliAnushka Sharmaflat

loading...